एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अंडर 14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच, रामपुर बुशहर में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 21 खंडों के लगभग 850 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
उद्घाटन समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच नमिता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं स्टाल भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि महेंद्र ठाकुर (उप प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच) एवं शिव राज डोरता (कांग्रेस जोन तकलेच) को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को तीस हजार की धनराशि भी प्रदान की। स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। मार्च पास्ट का सुंदर प्रदर्शन हुआ और मशोबरा खंड के खेल प्रभारी पर नंदलाल शर्मा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के DPE संजय नेगी और PET कमलेश ने खिलाड़ियों व अध्यापकों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम विद्यालय एवं एसएमसी की मदद से सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बबलू (अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति तकलेच), समन्वयक प्रधानाचार्य मैडम जयंती धीमान, एडीपीओ शिमला राजेश चौहान, जिला खेल प्रभारी जवाहर शर्मा, जानकी दास, परुषोत्तम (एसएचओ तकलेच), नेहा (स्वास्थ्य विभाग) एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
