Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : रोहित ठाकुर

चौपाल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को कौशल आधारित व रोजगारोन्मुख शिक्षा देने का आह्वान किया। पढ़ें शताब्दी समारोह की पूरी रिपोर्ट।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
पीएम श्री विद्यालय चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य। Source : DPIR

शिमला। चौपाल स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह और एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। वीरवार शाम को आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय चौपाल क्षेत्र की शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है और यहां से अनेक विद्यार्थियों ने राज्य व देश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कौशल आधारित (Skill-based) और रोजगारोन्मुख (Employment-oriented) शिक्षा प्रदान करें, ताकि नई पीढ़ी आत्मनिर्भर और सक्षम बन सके। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा विद्यालय को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 1947 में हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर केवल 7 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 99.30 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 15,000 विद्यालय और 133 महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें .. >> हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का वेतन बढ़ा; राजभवन से मंजूरी, अधिसूचना जल्द

चौपाल में शिक्षा के विकास के लिए ₹3 करोड़ स्वीकृत

शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की सभी मांगों पर शीघ्र विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि बजट के अनुरूप कार्य किए जा सकें।
जो मांगें बड़ी वित्तीय आवश्यकता से जुड़ी हैं, उन्हें आगामी बजट में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया और विद्यालय के सभी एल्युमिनी सदस्यों को सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जहां हिमाचली लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि राम शर्मा ने भी शिक्षा मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय से संबंधित मांगें प्रस्तुत कीं। समारोह में फूड कमीशन अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता आई. एन. मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जिंटा, निदेशक लैंड मोर्टगेज बैंक देवेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चौपाल चंद्र मोहन ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बी. एम. नन्टा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, उप-प्रधानाचार्य सतपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

#ARBtimes #ChopalNews #ChopalSchool #HimachalEducation #HimachalNews #EducationMinister #HimachalUpdates #रोहित_ठाकुर #शिक्षा_विभाग
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleहिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का वेतन बढ़ा; राजभवन से मंजूरी, अधिसूचना जल्द
Next Article Rampur Bushahr: एसजेवीएन निदेशक अजय कुमार शर्मा ने किया लाटी जाहरी देवी मंदिर की कोठी का शिलान्यास, 36 लाख से होगा जीर्णोद्धार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

CUHP: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 1 सितंबर तक आवेदन का मौका

July 1, 2026

Education: देवराज नेगी लगातार दूसरी बार बने ज्यूरी स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष

June 27, 2026

Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान नोगली में विदाई समारोह आयोजित, श्रेया मेहता मिस फेयरवेल व कुलभूषण मिस्टर फेयरवेल

June 25, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में शुरू होगा B.Com (AEDP) BFSI कोर्स, 30 जून तक करें आवेदन

June 25, 2026

Education: JMC विषय शुरू करो, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: एसएफआई रामपुर

June 25, 2026

HPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई

June 23, 2026

Education: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश तिथि 30 जून तक बढ़ी

June 23, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय का एसएआर निरीक्षण, आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए हुआ भौतिक सत्यापन

June 22, 2026

Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल रामपुर में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवन का संकल्प

June 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 4 2
Users Today : 26
Total Users : 113842
Total views : 226711
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.