Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HPBOSE Exam Update: अब 10वीं और 12वीं के सभी प्रश्न पत्र होंगे समान

    HPBOSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया। अब सभी श्रृंखलाओं में समान प्रश्न, नया एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और OMR प्रणाली लागू।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 19, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों श्रृंखलाओं (A, B और C) के प्रश्न पत्रों में एक जैसे प्रश्न होंगे। केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा, ताकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अब तक तीनों श्रृंखलाओं में प्रश्न अलग-अलग होते थे, जिससे कई बार परीक्षा की कठिनाई का स्तर अलग-अलग होता था। नई प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, जिससे सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन समान रूप से किया जा सकेगा।

    अगले साल से एनसीआरटी की ओर से तैयार नया पाठ्यक्रम लागू

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हिमाचल बोर्ड ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की ओर से तैयार नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इससे छात्रों को पूरे देश में समान स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यपुस्तकें एनसीईआरटी, दिल्ली के साथ प्रकाशन अनुबंध के तहत ही मुद्रित और वितरित की जाएंगी, जिससे गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    बोर्ड परीक्षाओं में 20 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे

    राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी के लिए बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से बोर्ड ने एक और बदलाव किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में 20 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और उनके उत्तर OMR शीट पर अंकित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा प्रारूप का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इन सभी सुधारों का उद्देश्य एक समान, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था विकसित करना है, ताकि हिमाचल के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। यह कदम राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, विश्वसनीय और विद्यार्थी-केंद्रित बनाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: 1.14 करोड़ से बनने वाले दकड़ी पंचायत भवन का शिलान्यास, जनता को सर्वोच्च मानकर कार्य करने का आह्वान
    Next Article Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने टूटीकंडी बाल आश्रम में मनाई दीपावली, हर साल 14 नवंबर को होगा खेल दिवस आयोजित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: बिलासपुर में भारी बारिश से तबाही: 168 करोड़ का नुकसान, 99 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए

    September 10, 2025

    Rampur Bushahr: हनुमान जन्मोत्सव पर रामपुर में 12 अप्रैल को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    April 8, 2025

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Himachal : 20.70 ग्राम चिट्टे के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    February 13, 2025

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत के स्कूल और पंचायत भवन का शिलान्यास किया

    February 25, 2026

    मनरेगा के नाम पर सिर्फ राजनीति, सुक्खू सरकार ने 5 महीने से नहीं दी अपने हिस्से की दिहाड़ी : जयराम

    December 22, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 8
    Users Today : 35
    Total Users : 128548
    Total views : 251162
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.