Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Rampur Bushahr: उपायुक्त अनुपम कश्यप बोले लवी मेला रामपुर के महत्व को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता

ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 23, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त श्नुिमला अनुपम कश्यप

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष लवी मेला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला का ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से व्यापार मेला है और इसका स्वरूप मनोरंजन मेलों से अलग है।

झूला नीलामी पर रहेगी नजर, टेस्ट रिर्पोट भी देनी होगी

उपायुक्त ने कहा कि इस बार बीते साल की भांति मेले के दौरान लगने वाले झूलों की नीलामी पर खास नजर रखी जाए। झूले की नीलामी को लेकर कई शिकायतें आई हैं। लेकिन इस बार मेले में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस बार झूले शुरू करने से पहले उनकी टेस्ट रिपोर्ट की प्रक्रिया कर ली जाए। इसके लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी।

 मेला की तैयारियों पर विशेष ध्यान

अनुपम कश्यप ने कहा कि मेला के दौरान स्टॉल का आवंटन समय रहते किया जाए ताकि मेला शुरुआत से ही आकर्षक और पूर्ण लगे। साथ ही, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 1 से 3 नवंबर तक होगी अश्व प्रदर्शनी

बैठक में बताया गया कि अश्व प्रदर्शनी (Horse Exhibition) का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। उपायुक्त ने पड़ोसी राज्यों को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पशुपालन विभाग को एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा गया।

  हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता

उपायुक्त ने कहा कि मेला में हिमाचली कलाकारों को मंच देने को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले और प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन हो सके।

 बाल आश्रम के बच्चों के लिए विशेष दिन

सीडीपीओ सराहन को निर्देश दिए गए कि मेला अवधि में एक दिन बाल आश्रम और निराश्रित बच्चों को मेला घुमाया जाए और झूले दिलाए जाएं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आयोजित होगा।

 खेल गतिविधियाँ और नशा मुक्ति संदेश

मेला अवधि के दौरान कबड्डी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और मिनी मैराथन जैसी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मिनी मैराथन का आयोजन नशे के विरुद्ध जागरूकता के उद्देश्य से किया जाएगा।

 यातायात और रोशनी व्यवस्था पर जोर

खनेरी अस्पताल से नोगली तक लावारिस वाहनों को हटाने, क्रैश बैरियर की ऊँचाई बढ़ाने, तथा सफेद ढांक से धार गौरा तक दोनों ओर स्टाल न लगाने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात सुचारू रहे। मेला क्षेत्र में सड़क लाइटों की मरम्मत और जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 बेहतर प्रदर्शनी का आयोजन

विधायक एवं वित्त आयोग अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विभागीय प्रदर्शनी को बेहतर और शिक्षाप्रद बनाया जाए ताकि जनता को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी मिल सके।

बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह, डीएसपी नरेश शर्मा, वनमंडलाधिकारी गुरहर्ष, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#AnupamKashyapDCShimla #HimachalFair2025 #HimachaliArtists #HorseExhibitionRampur #LaviMelaHimachalPradesh #LaviMelaNews #LaviMelaRampur #LaviMelaRampur2025 #RampurLaviMelaUpdates
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleहिमाचल के 44 होटलों में 20-40% तक विंटर डिस्काउंट, 1 नवंबर से 20 दिसंबर तक ऑफर
Next Article Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया देवरी खनेटी पंचायत घर का लोकार्पण, 14.80 लाख की लागत से बना भवन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 7 3 7
Users Today : 114
Total Users : 115737
Total views : 230060
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.