एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकम बष्टू ने बताया कि शिमला जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 28 और 29 अक्टूबर को दत्तनगर में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए है, जिसमें जिले भर की वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी।
विकम बष्टू ने बताया कि सभी इच्छुक पुरुष और महिला टीमों को 27 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। टूर्नामेंट के सभी मैच हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता का मंच प्रदान करना है। सभी खिलाड़ी, टीमें और खेल प्रेमियों को इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।