Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Jubbal: छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी ज़रूरी: शिक्षा मंत्री

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 2, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईटीआई जुब्बल में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    जुब्बल।  प्रदेश मंत्री रोहित ठाकुर ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जुब्बल में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अहम स्थान है, जिससे न केवल छात्रों का शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि वे प्रदेश की विविध संस्कृतियों से भी रूबरू होते हैं।

    महिला सशक्तीकरण को दी प्राथमिकता

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान

    उन्होंने बताया कि कौशल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में जुब्बल आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन का नया ट्रेड शुरू किया गया है। साथ ही जुब्बल और प्रगतिनगर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में कई तकनीकी कोर्स शुरू किए गए हैं:

    • जुब्बल आईटीआई: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मोटर व्हीकल कोर्स

    • इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर: बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग

    • पॉलिटेक्निक कॉलेज: इलेक्ट्रीशियन कोर्स पुनः शुरू

    खेलकूद को मिलेगा नया आयाम

    खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में अब वॉलीबॉल के साथ-साथ कबड्डी और बैडमिंटन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को घर के पास ही उच्च स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी।

    विजेताओं को मिला पुरस्कार, सांस्कृतिक दलों को प्रोत्साहन राशि

    समारोह में मंत्री ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा शिमला के सांस्कृतिक नृत्य दल और कुमारसैन के एकल गायन दल की प्रत्येक छात्रा को ₹2000 की राशि देने की घोषणा की गई।

    शहरी आजीविका भवन का निरीक्षण, समय पर निर्माण के निर्देश

    शिक्षा मंत्री ने जुब्बल आईटीआई परिसर में 10.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शहरी आजीविका भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसका निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण किया जाए।

    जल शक्ति विभाग की ऐप का शुभारंभ

    इस अवसर पर उन्होंने जल शक्ति विभाग मंडल जुब्बल द्वारा विकसित एक नई मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से पंपों का संचालन किया जा सकेगा तथा किसान और बागवान सिंचाई संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे कार्य दक्षता और पैसे की बचत दोनों सुनिश्चित होंगी।

    उपस्थित रहे कई गणमान्य अतिथि

    समारोह में युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, आईटीआई प्राचार्य जय किशन चौहान, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर, सहित जिले भर से आए विभिन्न दलों के प्रभारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #आईटीआई_जुब्बल #कौशल_शिक्षा #खेल_प्रोत्साहन #जल_शक्ति_ऐप #महिला_सशक्तिकरण #रोहित_ठाकुर #शहरी_आजीविका #शिक्षा_और_खेलकूद #हिमाचल_विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 7 2
    Users Today : 3
    Total Users : 100972
    Total views : 204558
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.