Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s cricket world cup : साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल आज

    वोलवार्ट की 169 रन की पारी से साउथ अफ्रीका पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल। पढ़ें पूरी खबर  
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    169 रन की शारी पारी खेलने के बाद साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ( Source : X

    गुवाहाटी। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। कप्तान लौरा वोलवार्ट की रिकॉर्डतोड़ पारी और मारीजान कैप की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई। बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

    वोलवार्ट ने बनाए 169 रन, कैप ने झटके पांच विकेट

    सेमीफाइनल में इंग्लैंड की खिलाड़ी को आउट करने के बाद जश्न मनातीं अफ्रीका की खिलाड़ी। एक्स

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने अपनी कप्तानी पारी से मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 142 गेंदों में शानदार 169 रन बनाए। उनकी इस पारी में 19 चौके और 3 छक्के शामिल थे। लौरा के साथ क्लो ट्रायन ने 47 रन की अहम पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने लगातार विकेट गिराते हुए इंग्लैंड को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरी इंग्लैंड टीम 42.3 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मारीजान कैप ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

    इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट ने खेली 64 रन की पारी

    इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया। लौरा वोलवार्ट को उनकी शानदार कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड से पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को मात्र 69 रन पर समेट दिया था, वहीं पिछले दो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब साउथ अफ्रीका पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना चुकी है और उसका मुकाबला भारत या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम से होगा।

    भारत खिताब से दो कदम दूर, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती

    उधर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत अपने पहले विश्व कप खिताब से सिर्फ दो कदम दूर है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का सामना हमेशा से भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। भारत ने लगातार तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड को हराकर वापसी की थी। अब टीम को सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के लिए पूरा दम लगाना होगा, क्योंकि इस मैच में कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

    शैफाली समेत अन्य खिलाड़ियों ने नेट पर किया जमकर अभ्यास

    बुधवार को भारतीय टीम ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। शैफाली वर्मा, जिन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल किया गया है, ने भी जोरदार बल्लेबाजी अभ्यास किया। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि शैफाली का आक्रामक खेल सेमीफाइनल में टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकता है। अगर भारत इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहता है, तो वह पहली बार अपनी सरजमीं पर विश्व कप खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच जाएगा।

     

    #AUSvIND #CricketNews #HarmanpreetKaur #ICCWomensWorldCup #IndiaWomenCricket #LauraWolvaardt #MarizanneKapp #SouthAfricaWomen #WomensCricket #WomensWorldCup2025
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur : सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार: राजेश धर्माणी
    Next Article Mandi : सरकार की जनता का दुख-दर्द सुनने में कोई रुचि नहीं : जयराम ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 3 3
    Users Today : 6
    Total Users : 126533
    Total views : 247709
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.