एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक संपर्क सड़क को मेटलिंग/टारिंग कार्य हेतु 8 नवम्बर से 9 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) के आवागमन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला द्वारा वैकल्पिक यातायात मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज चौक (सरकारी स्कूल के समीप) जाने वाले छोटे वाहनों को चौड़ा मैदान–बालूगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सभी बसें एवं भारी वाहन चक्कर मार्ग से भेजे जाएंगे।
बालूगंज चौक से समरहिल या चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले छोटे वाहन बालूगंज–समरहिल–चौड़ा मैदान मार्ग का प्रयोग करेंगे, जबकि भारी वाहन चक्कर मार्ग से गुजरेंगे।
शिमला से बिलासपुर की दिशा में जाने वाले सभी वाहन भी चक्कर मार्ग से भेजे जाएंगे।
बालूगंज–समरहिल चौक से तवी मोड़ की ओर आने वाले सभी वाहन शिमला की दिशा में चक्कर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।
जबकि बालूगंज, चक्कर अथवा समरहिल की दिशा में जा रहे वाहनों को बालूगंज मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।
