एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला । हिमाचल प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 25 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिनमें 8 जगहों पर पारा 5 डिग्री से कम और 3 स्थानों पर माइनस में चला गया है।
🌡️ 18 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
केलांग, कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में, जबकि कल्पा में शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। ठंड बढ़ने से कई जगहों पर पानी के स्रोतों और नलों में पानी जमने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सर्दी बढ़ने के साथ बाजारों में हीटर, ब्लोअर और गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बढ़ती ठंड से सुबह-शाम लोग घरों में हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
📊 कहां कितना तापमान दर्ज हुआ
शिमला 9.0, सुंदरनगर 5.3, भुंतर 4.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.8, ऊना 8.5, नाहन 9.8, केलांग -3.0, पालमपुर 5.0, सोलन 5.3, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.8, मंडी 7.6, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -2.9, नारकंडा 4.7, रिकांगपिओ 3.0, सेऊबाग 2.6, बरठीं 7.0, कसौली 11.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.9, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.5, नेरी 11.4।
