Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी की कुंजी है: विक्रमादित्य सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में छात्रा को सम्मानित करते लोनिवि मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देती है। वह गेयटी थियेटर शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।

    मंत्री ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों को नशे से दूर रखते हुए उन्हें अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच का अंतर खत्म किया जा सके और हर बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दयानंद पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह भी इस स्कूल के कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेते थे और स्कूल प्रबंधन की मांगों का समाधान करते थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी स्कूल प्रबंधन की मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान मंत्री ने स्कूल की न्यूज़ लेटर ‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का विमोचन भी किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्रों को ₹31,000 देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वर्षभर आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में डीएवी स्कूल ठियोग के प्रधानाचार्य मिस्टर थापा, डीएवी स्कूल शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह, पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम पार्षदगण, स्कूल प्रबंधन, अध्यापकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    #DayanandPublicSchool #Education #GayetyTheatre #HimachalEducation #HimachalNews #PersonalityDevelopment #PositiveThinking #ShimlaNews #StudentAwards #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल में बढ़ी ठंड : लाहौल स्पीति में पारा माइनस में, 25 जगहों पर 10 डिग्री से नीचे
    Next Article Hamirpur : महिला सम्मान और योग के क्षेत्र में मोदी का कार्य देश के लिए मिसाल : जयराम ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 5 4
    Users Today : 10
    Total Users : 123654
    Total views : 243251
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.