एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी, रामपुर में प्राइमरी विंग के छात्रों के लिए एथलेटिक मीट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर नव चेतना समिति के अध्यक्ष एच.के. आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा एवं मीनाक्षी कौल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
नर्सरी से केजी तक के बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्प्रिंट रेस, चेयर अरेंजमेंट, बनी रेस, पासिंग द बॉल, हर्डल रेस और टाई शू लेस प्रतियोगिता शामिल रहीं।
कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों के लिए 100 मीटर दौड़, हर्डल रेस, कॉर्न पिकिंग रेस, रन विद बैग एंड पिक द आइटम, थ्री लेग रेस जैसी प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अंत में लोडिंग वॉक और रिले रेस ने सभी का मनोरंजन किया।
सभी प्रतियोगिताओं के सफल समापन के बाद मुख्य अतिथि एच.के. आनंद और प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने विजेता छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की खेल भावना की सराहना करते हुए स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभाग और खेल अध्यापकों गोविंद शर्मा, स्नेह लता सहित समस्त अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की।
