Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, मंडी, बिलासपुर, ऊना सहित कई जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट। कुकुमसेरी -5.9°C दर्ज। सभी शहरों का तापमान टेबल में देखें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 8, 2025Updated:December 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अधिक ऊंचाई वाले जिलों में हल्के हिमपात और मैदानी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व किन्नौर में मौसम खराब रहेगा, जबकि अन्य जिलों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और ऊना के निचले क्षेत्रों के लिए आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण कई स्थानों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घट सकती है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है इसलिए वाहन चालकों को धीमी रफ्तार, फॉग लाइट और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर, ब्यास नदी किनारे और भाखड़ा बांध क्षेत्र में कोहरे का अधिक प्रभाव रहने की संभावना है। सुबह के समय सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।

कुकुमसेरी में -5.9°C, ताबो में -2.7°C, शीतलहर तेज

लाहौल-स्पीति में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। कुकुमसैरी में -5.9°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि ताबो -2.7°C पहुंच गया है। राज्य के 25 से अधिक शहरों में तापमान 10°C से नीचे आ चुका है।

कहां कितना तापमान, हिमाचल के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर / जिलान्यूनतम तापमान (°C)
कुकुमसेरी-5.9
ताबो-2.7
कल्पा0.4
सुंदरनगर (मंडी)3.1
भुंतर3.6
सोलन3.2
हमीरपुर4.0
ऊना5.6
पालमपुर5.5
कांगड़ा6.6
मनाली3.7
बिलासपुर7.6
धर्मशाला7.8
शिमला8.5

सबसे अधिक ठंड सुंदरनगर, भुंतर, सोलन, मनाली और कल्पा में महसूस की जा रही है।

⛅ अगले 48 घंटे — मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंड जारी

  • ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और पाले की संभावना

  • किसानों को फसल में नमी बनाए रखने की सलाह

  • पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी से उम्मीद

मनाली-लेह मार्ग आज से बंद, बारालाचा में बढ़ी फिसलन

कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले दर्रों में बढ़ रही फिसलन के चलते से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने दारचा से लेह की ओर वाहनों की आवाजाही को असुरक्षित बताया है। 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक सीमित अवधि के लिए पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति थी, लेकिन मार्ग पर ब्लैक आइस जमने और बर्फबारी बढ़ने से फिसलन खतरनाक हो चुकी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पहले ही ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद कर चुका है। उपायुक्त ने बताया कि बीआरओ और लद्दाख प्रशासन से मिली जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया है। अब यह सड़क अगले साल मई-जून में ही खोली जाएगी। प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने वाला यह मार्ग हर वर्ष सर्दियों में बंद रहता है।

#ARBtimes #Bilaspur #Chamba #ColdWave #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalSnowfall #HimachalWeather #HPWeather #Kangra #KulluManali #Mandi #RainAndSnow #ShimlaWeather #SnowAlert #WeatherUpdate #WinterSeason
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल : Monday, December 8, 2025
Next Article आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने पर रोक की तैयारी; क्यूआर स्कैन से होगा सत्यापन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 6
Users Today : 1
Total Users : 111336
Total views : 222187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.