Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: मंडी जनसंकल्प सम्मेलन में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का तीखा प्रहार, अधिकारियों व BJP नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    मंडी में हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसंकल्प सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी रात के अंधेरे में भाजपा नेताओं के घर हाजिरी भर रहे हैं और साजिशों में शामिल हैं।
    उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि “मैं किसी से नहीं डरता, और अधिकारी भी कान खोलकर सुन लें। सरकार के खिलाफ चलने वालों को रगड़ दिया जाएगा।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि जलजीवन मिशन का 1,200 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने रोक रखा है और बल्क ड्रग पार्क का काम हर हाल में दो वर्ष के भीतर पूरा होना चाहिए। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार तीन वर्षों से जनता के साथ आगे बढ़ रही है। सभा में उमड़ी भीड़ उन लोगों के लिए चेतावनी है जो घर बैठकर सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं।

    उन्होंने हिमाचल निर्माण में डॉ. वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पहाड़ और जनता के साथ खड़ी रही है, जबकि भाजपा ने ‘महापंजाब’ की वकालत की थी।

    उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल के आपदा राहत पैकेज को रोकने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार आपदा से जूझ रहा है और सरकार अब तक 4,500 करोड़ रुपये की राहत दे चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपये में से एक रुपये की भी मदद नहीं मिली।

    उन्होंने कहा कि OPS पर कर्मचारियों को मिल रहे लाभों को केंद्र द्वारा बाधित किया जा रहा है, इसलिए अब सरकार ऐसा कानून बनाएगी जिसे कोई भी भविष्य की सरकार वापस न ले सके। अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार को 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज और 10,000 करोड़ रुपये की कर्मचारियों की देनदारी विरासत में मिली, फिर भी HRTC कर्मचारियों को 36 माह का बकाया वेतन और पेंशनरों को समय पर पेंशन दी गई।

    उन्होंने कहा कि सरकार हर गारंटी पूरा करेगी और ड्रग माफिया को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने सीएम को सुझाव दिया कि जिनको जो जिम्मेदारियां देनी हैं, सरकार खुलकर दे, क्योंकि कार्यकाल अब दो वर्ष शेष है।

    #DisasterRelief #HimachalCongress #HimachalNews #HimachalPolitics #HimachalSarkar #HRTC #JalJeevanMission #JanSankalpSammelan #MandiRally #MukeshAgnihotri #OPS #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे: जनसंकल्प सम्मेलन में सीएम सुक्खू का केंद्र पर तीखा प्रहार
    Next Article दैनिक राशिफल : Friday, December 12, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 5 9 7
    Users Today : 25
    Total Users : 118597
    Total views : 234920
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.