Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: रचाेली में एंटी-चिट्टा रैली, दुकानदारों से बच्चों को नशीले पदार्थ न बेचने की अपील

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के रचोली स्कूल में नशे के खिलाफ रैली निकालने के बाद छात्र व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचाेली में बुधवार को नशे के खिलाफ जनजागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष ज्योति लाल, पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदाय को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

    रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर गांव की गलियों में मार्च किया और नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक व शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। छात्रों ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के युवाओं को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

    रैली के दौरान विद्यालय परिसर के सौ मीटर के दायरे में स्थित दुकानों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। विद्यार्थियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री न करें। खासतौर पर बच्चों और किशोरों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट या अन्य नशीले उत्पाद न बेचने की सख्त अपील की गई।

    एसएमसी अध्यक्ष ज्योति लाल ने कहा कि नशा समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में नशे के खिलाफ सतत जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

    #AntiChitta #AntiDrugCampaign #HimachalNews #NashaMuktHimachal #RacheliNews #SayNoToDrugs #StudentAwareness
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में होगा प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयन, सीनियर नेशनल के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
    Next Article Rampur Bushahr: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना हुआ महंगा, नगर परिषद ने बढ़ाए 25 रुपये, शहरवासियों पर बढ़ा बोझ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.