Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट व दी आर्ट ऑफ लिविंग ने लगाया रक्तदान शिविर, 64 यूनिट रक्त एकत्र

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 20, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के आर्यावर्त इंस्टीट्यूट में आयोजित शिविर में रक्तदान करता युवक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में शनिवार को आर्यावर्त इंस्टीट्यूट और दी आर्ट ऑफ लिविंग, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यावर्त इंस्टीट्यूट के प्रमुख प्रबंधक कौल सिंह नेगी रहे। वहीं दी आर्ट ऑफ लिविंग, रामपुर के समन्वयक ललित मोहन भारती और पीयूष मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष प्रदीप धडेल एवं सचिव ओम बगैई ने भी सहभागिता निभाई।

    शिविर के दौरान कुल 64 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 50 प्रतिभागियों ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा पत्र भरकर संकल्प लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की सफलता में आर्यावर्त इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक पीयूष प्राथी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त ब्रो रोड क्षेत्र के व्यापारियों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे आयोजन और अधिक प्रभावशाली बन सका।

    समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान और अंगदान सर्वोत्तम मानवीय सेवा है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन और आशा प्रदान करती है।

    #ArtOfLiving #AryavartInstitute #BloodDonation #BloodDonationCamp #himachalpradesh #Humanity #OrganDonation #Rampur #SocialService
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleT20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी
    Next Article Mandi: तेजाब का भंडारण व बिक्री केवल लाइसेंस के साथ वैध, 15 जनवरी तक करें आवेदन- उपायुक्त मंडी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 8 0
    Users Today : 0
    Total Users : 123280
    Total views : 242584
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.