Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Mandi: इतिहास, आस्था और उत्सव का संगम बनेगा मंडी का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर आम सभा में उपस्थित सदस्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

मंडी का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 इस बार विशेष, ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महोत्सव को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय आम सभा की बैठक में लिए गए। महाशिवरात्रि महोत्सव की प्रथम जलेब 16 फरवरी, दूसरी जलेब 18 फरवरी तथा तीसरी व अंतिम जलेब 21 फरवरी, 2026 को निकाली जाएगी।

विधायक धर्मपुर एवं आम सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवताओं के ठहराव एवं आदर-सत्कार की व्यवस्था, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का स्वरूप, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन, कला एवं साहित्य महोत्सव, स्मारिका प्रकाशन तथा वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आम सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार शिवरात्रि मेले को पूरी भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। मंडी शहर के 500 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए नगर में 10 प्रमुख स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जिससे आमजन और श्रद्धालु मंडी के ऐतिहासिक सफर के 500 वर्षों का अनुभव कर सकें। उन्होंने सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव के सभी प्रमुख कार्यक्रम ‘एंटी चिट्टा’ थीम पर आधारित होंगे। पिछले वर्ष प्रारंभ की गई व्यास आरती का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा। नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा वर्करों को भी एंटी चिट्टा कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

खेल गतिविधियों को लेकर निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जनवरी माह में क्रिकेट लीग आयोजित होगी, जिसमें 32 टीमें भाग लेंगी और लीग आधार पर कुल 31 मैच खेले जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं में मंडी जिला के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया गया कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में केवल हिमाचली कलाकारों को ही आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश के आपदा काल से गुजरने के मद्देनजर स्थानीय कलाकारों को अधिक मंच प्रदान करने पर सहमति बनी। हालांकि, पूर्व की भांति इस बार भी विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी सांस्कृतिक संध्याएं सेरी मंच पर ही आयोजित होंगी।

देवताओं के ठहराव को लेकर बैठक में विभिन्न सुझाव सामने आए। पड्डल मैदान में चानणी से खेल विभाग कार्यालय तक की सीढ़ियों पर देवताओं के विराजमान होने तथा इंदिरा मार्केट की छत पर ठहराव के प्रस्ताव रखे गए। सर्वदेवता समिति एवं कारदार संघ की ओर से अस्थायी पैगोडा शैली के तंबू लगाने का सुझाव भी दिया गया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि स्थल का निरीक्षण कर सभी संबंधित पक्षों की सहमति से अंतिम निर्णय लिया जाएगा और देवताओं को पूर्ण मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा।

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए जाएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये, द्वितीय 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये निर्धारित किया गया।

मेले से पूर्व नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी, जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मलोरी टनल से पुल घराट तक सड़क की बीयरिंग का कार्य किया जाएगा।

बैठक में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशी शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, एचपीएमसी निदेशक जोगिंद्र गुलेरिया, सर्वदेवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर सहित आम सभा के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

#AntiChittaCampaign #DevCulture #HimachalCulture #HimachalNews #InternationalMahashivratri #MahashivratriFestival2026 #Mandi500Years #MandiNews #ShivratriMela #मंडी_महाशिवरात्रि_महोत्सव
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleKinnaur: किन्नौर के कल्पा को बड़ी सौगात, जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन और बोक्टू कूहल नवीनीकरण शुरू
Next Article दैनिक राशिफल : Wednesday, December 24, 2025
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

July 30, 2026

Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

July 30, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

July 26, 2026

मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

July 24, 2026

सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

July 24, 2026

Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

July 23, 2026

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 7 7 3
Users Today : 213
Total Users : 116773
Total views : 231903
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.