Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Solan Fire Incident: अर्की बाजार में भीषण आग, 7 साल के बच्चे की मौत, 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

Solan Fire Incident: हिमाचल के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात भीषण आग लगने से नेपाली मूल के परिवार का घर जलकर राख हो गया। 7 साल के बच्चे की मौत, 9 लोगों के दबे होने की आशंका।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। अर्की बाजार में लगी भीषण आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में सात साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग रात करीब दो से तीन बजे के बीच लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नेपाली मूल का परिवार ठंड से बचने के लिए जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले गया था। इसी दौरान अंगीठी से निकली चिंगारी ने पास में रखे गैस सिलिंडरों को आग की चपेट में ले लिया। आग लगते ही एक के बाद एक कई गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। सिलेंडरों के विस्फोट से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा मकान और आसपास का क्षेत्र जलकर राख हो गया। लोगों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। यह हादसा ठंड के मौसम में अंगीठी और गैस सिलेंडर के उपयोग में बरती जाने वाली लापरवाही के गंभीर परिणामों की चेतावनी देता है।

लापता लोगों की तलाश और पीड़ितों को हरसंभव सहायता की मांग

अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हृदयविदारक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह भयावह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है। मासूम की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप ने प्रशासन से आग्रह किया कि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी रखी जाए तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इस दुखद घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

#ArkiFire #ArkiMarket #FireIncident #HimachalFire #HimachalNews #himachalpradesh #SolanFire #SolanNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 12 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article मंडी बस हादसा : 75 वर्षीय महिला की मौत, 5 घायल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kangra : पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 3 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 49.48 ग्राम चिट्‌टा बरामद

July 15, 2026

Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

July 13, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

Accident: पांडाधार मोड़ पर दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, किशोर घायल

July 7, 2026

Crime: चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

July 3, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 6 7 8
Users Today : 55
Total Users : 115678
Total views : 229962
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.