एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
तकलेच पंचायत के बरशोल में आयोजित बादशाह क्रिकेट कप 2026 में नारायण बॉयज दरकाली का कब्जा रहा। फाइनल में चाटी की टीम को हराकर दरकाली ने ट्रॉफी अपने नाम की। दरकाली टीम की तरफ से कप्तान अक्षय बदरेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 बॉल में 65 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम ने आसानी से निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। फाइनल मुकाबले में अक्षय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सोहन लाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹1,11,111 की नकद राशि प्रदान की। उपविजेता चाटी टीम को ट्रॉफी और ₹55,000 की राशि मिली।
साथ ही पुरस्कारों में:
-
बेस्ट बल्लेबाज: कुश ठाकुर
-
बेस्ट विकेटकीपर: प्रभु दयाल
-
बेहतरीन गेंदबाज: मनोज बदरेल
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर पर होती रहनी चाहिए, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे नशे से दूर रहते हैं।
