Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: शिमला में बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग, 1200 करोड़ की शहरी विकास योजना का ऐलान
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • Shimla: Droupadi Murmu के शिमला आगमन पर भव्य स्वागत, हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Bilaspur: मुख्यमंत्री सुक्खू का केंद्र पर हमला: क्या भाजपा सांसद उठाएंगे हिमाचल के अधिकारों की आवाज

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 5, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद और विधायक राज्य के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे?

    मुख्यमंत्री ने बरठीं में री-रड़ोह पुल तथा दधोग टपें गांव में पुल निर्माण के लिए अढ़ाई करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही बरठीं, गेहड़वी और झंडूता स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने तलाई में सब तहसील, मल्होट में कोऑपरेटिव बैंक खोलने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलोल को अपग्रेड करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भल्लू घाट में हुए सड़क हादसे से प्रभावित 16 परिवारों को 31-31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा मरणोपरांत शौर्य चक्र विजेता बलदेव चंद के परिजनों को सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र से बनने वाले पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के पांच हजार करोड़ रुपये विकास कार्यों की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए खर्च किए। वर्तमान सरकार से पिछली भाजपा सरकार को 50 हजार करोड़ अधिक मिला और 50 हजार करोड़ कर्ज के तौर पर लिया।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आय के नए संसाधन विकसित किए और भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद किया। कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में 23 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जबकि 26 हजार करोड़ रुपये ब्याज और मूलधन के रूप में चुका दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत 73 वर्षों से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली ग्रांट को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 68 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र है और मात्र 32 प्रतिशत भूमि पर लोगों का जीवन निर्भर है, इसके बावजूद केंद्र ने राज्य की विशेष परिस्थितियों को नजरअंदाज किया। उन्होंने एक फरवरी को हिमाचल के इतिहास का काला दिन बताते हुए कहा कि इसी दिन हर साल मिलने वाली लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की ग्रांट बंद की गई।

    उन्होंने भाजपा सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों में न मिलने वाले 50 हजार करोड़ रुपये के मुद्दे पर सांसदों ने संसद में एक भी सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है और इस लड़ाई को जनता के सहयोग से लड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल के अधिकारों के लिए भाजपा विधायकों के नेतृत्व में भी दिल्ली जाने को तैयार हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर हिमाचल को मिलने वाली 1600 करोड़ रुपये की सहायता भी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है, जबकि केंद्र सरकार ने युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत अस्थायी भविष्य दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि चार साल बाद ये युवा क्या करेंगे, इस पर किसी ने विचार नहीं किया।

    आपदा राहत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की टीम ने 9300 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया, लेकिन भाजपा सांसद संसद में चुप रहे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हर आपदा प्रभावित क्षेत्र में गए और झंडूता क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी मांग के सरकार ने घर गिरने पर मिलने वाली सहायता राशि को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया। इसके अलावा शहरों में 10 हजार और गांवों में 5 हजार रुपये किराया सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी का दर्द बांटना ही व्यवस्था परिवर्तन है।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 42.43 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी, कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 12.88 करोड़ रुपये की लागत से घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क उन्नयन, 25 करोड़ रुपये की लागत से शाहतलाई नगर की मल निकासी योजना तथा 1.25 करोड़ रुपये से चरण गंगा सौंदर्यकरण परियोजना का शिलान्यास भी किया।

    #Bilaspur #BJPMPs #CentralGovernment #ChiefMinisterSukhu #CongressGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalRights #Jhanduta #OPS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 8 3 3
    Users Today : 154
    Total Users : 105833
    Total views : 212658
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.