आरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
आरटीओ रामपुर, नरेश चंद वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए परिवहन क्षेत्र में विभिन्न सब्सिडी योजनाएं चला रही है।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना
परिवहन विभाग के तहत राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत डीजल, पेट्रोल टैक्सी, ई-टैक्सी और स्टेज कैरिज वाहनों पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है।
स्टेज-3: 18 से 42 सीट क्षमता वाली स्टेज कैरिज बसों की खरीद पर 30% तक सब्सिडी। यह सब्सिडी केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों को चयन प्रक्रिया के बाद दी जाएगी। इच्छुक आवेदक 8 फरवरी तक परिवहन विभाग या हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्टेज-4: डीजल और पेट्रोल टैक्सी को ई-टैक्सी में परिवर्तित करने पर 40% तक सब्सिडी।
इन योजनाओं का उद्देश्य है:
टैक्सी चालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाना
ईंधन पर निर्भरता कम करना
वायु प्रदूषण में कमी लाना
स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना
योजनाओं से संबंधित विस्तृत नियम और शर्तों की जानकारी के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
सड़क सुरक्षा पर टेली फिल्म प्रतियोगिता
परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए टेली फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा की है।
प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा: 18 वर्ष से अधिक
फिल्म की अधिकतम अवधि: 5 मिनट
अंतिम तिथि: 15 फरवरी
चयनित प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल सड़क सुरक्षा पर जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है।
