Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें: जगत सिंह नेगी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी भवन में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

    बैठक में शोंगटोंग-करच्छम, काशंग सहित अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें।

    उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं के कारण उत्पन्न प्रदूषण से किसानों की फसल को हुए नुकसान का विवरण शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड को प्रभावित पंचायतों के युवाओं को रोजगार के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने को कहा गया।

    ब्लास्टिंग से खतरे की शिकायत पर यूला और मीरू गांव के लिए उपमण्डलाधिकारी निचार को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने डम्पिंग साइटों की पहचान, भूमि कटाव रोकने के उपाय तथा CSR की लंबित राशि को जनहित में खर्च करने के निर्देश भी दिए।

    कैट प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों में GPS की अनिवार्यता पर बल दिया गया, और कार्यों की सूची तथा खर्च का ब्यौरा साझा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने तराण्डा-सोलडिंग के मध्य क्षतिग्रस्त पुरानी एचटी सड़क के संयुक्त निरीक्षण और मरम्मत के लिए निर्देश दिए।

    साडा बैठक में रिकांग पिओ व सांगला क्षेत्र में अधोसंरचना, स्वच्छता, पर्यटन, यातायात एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने ट्रैफिक लाइट, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने, पर्यटक सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रीन टैक्स व डोर-टू-डोर कचरा शुल्क पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि किन्नौर की नैसर्गिक सुंदरता विश्वविख्यात है और हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, इसलिए साडा क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

    बैठक का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाइक ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना प्रबंधक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #CSRफंड #किन्नौर_विकास #जगत_सिंह_नेगी #जनजातीय_विकास #जलविद्युत_परियोजना #पर्यावरण_संरक्षण #रिकांग_पिओ #सांगला_पर्यटन #साडा_किन्नौर #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लेडीज़ क्लब झाकड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश
    Next Article Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 3 5
    Users Today : 165
    Total Users : 125035
    Total views : 245488
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.