Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Himachal Pradesh: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Photo Source-Google

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हिमाचल प्रदेश

    भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती स्कीम के तहत वर्ष 2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह पंजीकरण भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक की जाएगी।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्नल गौतम निशांत, भर्ती निदेशक, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पीति जिलों के सभी पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अधिकतम दो अग्निवीर ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पात्रता की सभी शर्तें वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक भी दिया गया है, जिसके माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया तथा ऑनलाइन परीक्षा देने की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
    ऑनलाइन परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा 10वीं और 8वीं पास ट्रेड्समैन के लिए करवाई जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि की जानकारी भी समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। भर्ती निदेशक ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया कि ऑनलाइन पंजीकरण से पहले पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें। यदि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है या आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है, तो उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
    कर्नल गौतम निशांत ने मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए आगे आएं और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।

    #AgniveerRecruitment #ArmyRecruitment2027 #IndianArmy #OnlineRegistration #ServeTheNationAndFuture
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla POCSO Case : नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा
    Next Article HPU Integrated B.Ed Course 2026 :12वीं के बाद सीधे प्रवेश, 10 मार्च तक आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    July 24, 2026

    सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

    July 24, 2026

    Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

    July 23, 2026

    Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

    July 18, 2026

    Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

    July 15, 2026

    Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

    July 12, 2026

    Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

    July 9, 2026

    Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 1 1
    Users Today : 24
    Total Users : 117711
    Total views : 233617
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.