Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

धर्मशाला में CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जबकि 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan मुख्य अतिथि रहे।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 15, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
CU Convocation में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को उनकी फोटो भेंट करते सीयू वीसी।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में हुए इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके हाथों सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थी काफी उत्साहित और भावुक नजर आए।

दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 509 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 33 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी दी गई। साथ ही 28 मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति ने स्वयं 12 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 8 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं।

इन विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक वर्ग से सोनाली, नीलम, मीनाक्षी चौधरी, नैंसी, श्रुति और स्नातकोत्तर वर्ग में मनीषा कुमारी, शिवालिका, किरण ठाकुर, आंचल ठाकुर,  राकेश भारद्वाज, अंकुश राणा, सचिदानंद शर्मा, श्रेय शर्मा, रूपानी, कोमल कुमारी, शायनी ठाकुर, प्रदीप सिंह, संगम भारती, शुभांकर, अंजलि शर्मा, दीक्षा, योगेंद्र देवी, दीपशिखा, निधि मनकोटिया, ताज बीबी, सोनाली और अर्जुन सिंह को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

उपराष्ट्रपति बोले– युवाओं को नशे से दूर रहकर नवाचार पर देना होगा जोर

CU Convocation में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से नशे से दूर रहने, नवाचार को अपनाने और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि राज्य ने देश के सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध आतिथ्य परंपरा, जीवंत संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की भी सराहना की।

उन्होंने भारत की प्राचीन शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा और तक्षशिला जैसे महान शिक्षा केंद्र अपने विद्वान शिक्षकों, बौद्धिक विमर्श और शोध परंपरा के कारण विश्व में प्रसिद्ध हुए। उन संस्थानों के आचार्य आजीवन शिक्षार्थी थे और वाद-विवाद तथा शोध के माध्यम से ज्ञान को निरंतर विकसित करते थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आधुनिक विश्वविद्यालयों को भी संकाय विकास, नवाचार, अंतःविषयक शोध और वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि ज्ञान और विचारों के विकास को बढ़ावा मिल सके।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलें युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की “कम्युनिटी लैब” पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र और शिक्षक स्थानीय समुदायों से जुड़ते हैं और ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं को समझते हैं। उन्होंने विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश, तकनीकी उन्नति और पर्यावरणीय संतुलन आवश्यक होगा। विकसित भारत की परिकल्पना समावेशी विकास पर आधारित होनी चाहिए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज और अनुराग सिंह ठाकुर, कुलाधिपति हरमोहिंदर सिंह बेदी और कुलपति सत प्रकाश बंसल भी मौजूद रहे।

#CentralUniversity #Convocation #CPRadhakrishnan #Dharamshala #EducationNews #GoldMedal #HimachalNews #himachalpradesh #UniversityConvocation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल
Next Article Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

CUHP: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 1 सितंबर तक आवेदन का मौका

July 1, 2026

Education: देवराज नेगी लगातार दूसरी बार बने ज्यूरी स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष

June 27, 2026

Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान नोगली में विदाई समारोह आयोजित, श्रेया मेहता मिस फेयरवेल व कुलभूषण मिस्टर फेयरवेल

June 25, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में शुरू होगा B.Com (AEDP) BFSI कोर्स, 30 जून तक करें आवेदन

June 25, 2026

Education: JMC विषय शुरू करो, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: एसएफआई रामपुर

June 25, 2026

HPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई

June 23, 2026

Education: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश तिथि 30 जून तक बढ़ी

June 23, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय का एसएआर निरीक्षण, आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए हुआ भौतिक सत्यापन

June 22, 2026

Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल रामपुर में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवन का संकल्प

June 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.