एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
रामपुर में आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी और निफ्फा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
सोसायटी के महामंत्री ओम प्रकाश बगैई ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि खनेरी स्थित जीएमएससी अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर निफ्फा के जिला अध्यक्ष पीयूष प्रार्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। साथ ही सभी से नियमित रक्तदाता बनने और जीवन रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
