Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा
    • Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
    • दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: कुशाल शर्मा बने अध्यक्ष और डॉ. सतपाल महासचिव, रामपुर में एम्पलाइज खेलकूद एवं कल्याण संघ का गठन

    रामपुर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की संयुक्त बैठक में एम्पलाइज खेलकूद, संस्कृति एवं कल्याण संघ का गठन किया गया। जल्द ही अंतर विभागीय स्पोर्ट्स मीट और योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 18, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यश पाल वर्मा (शिक्षा विभाग) ने की।

    बैठक में सर्वसम्मति से “एम्पलाइज खेलकूद, संस्कृति एवं कल्याण संघ” का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद के लिए कुशाल शर्मा (HPPWD) को चुना गया, जबकि विनोज नेगी (वन विभाग) को वरिष्ठ उपप्रधान एवं डॉ. सतपाल (सहायक प्राध्यापक, पीजी कॉलेज रामपुर) को महासचिव नियुक्त किया गया।

    इसके अतिरिक्त विनय भारद्वाज (आईटीआई) को उपाध्यक्ष तथा प्रेम चौहान (जल शक्ति विभाग), देशराज ठाकुर (उच्च शिक्षा विभाग), भारत भूषण (बिजली विभाग), हर्ष शर्मा (विधि एवं न्यायिक परिसर) और योगराज ठाकुर (प्राथमिक शिक्षा) को उपप्रधान पदों पर मनोनीत किया गया। प्रदीप कुमार कौशल को मुख्य संरक्षक एवं अनिल वर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में शेष विभागों के पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

    इसके साथ ही रामपुर में उपमंडल स्तरीय अंतर विभागीय स्पोर्ट्स मीट आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु भाग लेंगे।

    बैठक में विभिन्न विभागों के दर्जनों कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों से अभी से अपनी तैयारियां शुरू करने का आग्रह किया गया।


    #hpnews #RampurBushahr #एम्पलाइज_संघ #खेलकूद #योग_दिवस2026 #रामपुर_बुशहर #रामपुर_समाचार #सांस्कृतिक_गतिविधियां #स्पोर्ट्स_मीट #हिमाचल_प्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

      April 23, 2026

      Rampur Bushahr: सर्वपल्ली महाविद्यालय बालना में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व रचनात्मक गतिविधियां

      April 22, 2026

      Rampur Bushahr: झाकड़ी के पास जंगल में आग: डेरे समेत 9 मेमने जले, लाखों का नुकसान

      April 22, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर में 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता, बदली जिंदगी की तस्वीर

      April 21, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर लोक शिकायत बैठक में अध्यक्ष सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों पर नाराजगी

      April 21, 2026

      Rampur Bushahr: दत्तनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर तेज

      April 21, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 5 2 5 9
      Users Today : 57
      Total Users : 105259
      Total views : 211752
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.