Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईटीआई चौड़ा मैदान में स्पोर्ट्स मीट के समापन पर पुरस्कार बांटते पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    राजधानी शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित महिला वर्ग की जिला स्तरीय ITI Sports Meet में आईटीआई शिमला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी आईटीआई शिमला का दबदबा देखने को मिला। इस स्पोर्ट्स मीट की बेस्ट एथलीट का खिताब आईटीआई शिमला की छात्रा ममता ने जीता, जिन्होंने विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    ITI Sports Meet में वॉलीबाल में आईटीआई मशोबरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आईटीआई जलोग उपविजेता रहा। कबड्‌डी में आईटीआई शिमला विजेता और जुब्बल उपविजेता रहा। खो-खो में भी आईटीआई शिमला ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आईटीआई सुन्नी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में भी आईटीआई शिमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और कुमारसैन की टीम उपविजेता रही। सोलो सॉन्ग में आईटीआई मशोबरा विजेता और आईटीआई शिमला उपविजेता रहा। वन एक्ट प्ले, ग्रुप सॉन्ग और मार्च पास्ट में आईटीआई शिमला ने पहला स्थान हासिल किया। फोक डांस प्रतियोगिता में आईटीआई मशोबरा विजेता रहा, जबकि आईटीआई शिमला दूसरे स्थान पर रहा।

    आईटीआई चौड़ा मैदान में स्पोर्ट्स मीट के समापन पर पुरस्कार बांटते पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह।

    हाई जंप में रामपुर की दीक्षा, लॉन्ग में रोशनी प्रथम

    एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाई जंप में आईटीआई रामपुर की दीक्षा ने पहला स्थान, मशोबरा की कृतिका ने दूसरा और रामपुर की शायना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मशोबरा की कृतिका विजेता रहीं, जबकि नेहा दूसरे और जलोग की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में रामपुर की रोशनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जलोग की कोमल दूसरे और मशोबरा की कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं।

    100, 800 और 1500 मीटर में शिमला की ममता ने मारी बाजी

    ट्रैक इवेंट्स में 100 मीटर दौड़ में आईटीआई शिमला की ममता प्रथम, रामपुर की रोशनी द्वितीय और सुन्नी की रक्षा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में सुन्नी की किरण प्रथम, जलोग की कोमल द्वितीय और शिमला की मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रामपुर की दिव्या ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिमला की स्नेहा दूसरे और सुन्नी की वीणा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में आईटीआई शिमला की ममता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में सुन्नी की मुस्कान दूसरे और जुब्बल की प्राची तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि 1500 मीटर में रामपुर की दिव्या दूसरे और जुब्बल की सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।

    शिमला में 15 स्थानों पर बनेंगी हाइड्रोलिक पार्किंग : विक्रमादित्य सिंह

    समापन समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और इससे अनुशासन व आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने बताया कि शिमला शहर में जल्द ही लगभग 15 स्थानों पर हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।
    उन्होंने स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन के लिए 41 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। साथ ही आईटीआई शिमला को बेहतर प्रदर्शन के लिए 15 हजार और बेस्ट एथलीट ममता को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न आईटीआई संस्थानों के अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

    #HimachalNews #himachalpradesh #ITISportsMeet #ShimlaITI #ShimlaNews #SportsNews #StudentAchievement #WomenSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    Next Article Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 9 6
    Users Today : 0
    Total Users : 126796
    Total views : 248114
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.