Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास

    रामपुर नगर परिषद चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। 11 और 16 मई को होंगे अगले रिहर्सल, सभी वार्डों के लिए पोलिंग बूथ निर्धारित।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर के आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पदम स्कूल रामपुर के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें चुनाव प्रक्रिया के सभी अहम पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम संचालन, मतदाता सूची प्रबंधन, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव एक अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसे पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    प्रशासन ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण का दूसरा और तीसरा चरण 11 और 16 मई को आयोजित किया जाएगा, ताकि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित और तैयार रह सकें।

    वहीं, नगर परिषद रामपुर के 9 वार्डों के लिए प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ भी निर्धारित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 1 के लिए पदम स्कूल रामपुर, वार्ड 2 के लिए प्राथमिक विद्यालय पदम नगर, वार्ड 3 के लिए प्राथमिक विद्यालय रामपुर और वार्ड 4 के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है।

    इसी क्रम में वार्ड 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय खोपड़ी, वार्ड 6 के लिए सर्व शिक्षा अभियान भवन डकोलढ़, वार्ड 7 के लिए वन विभाग विश्राम गृह डकोलढ़ (फेनीधार), वार्ड 8 के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली तथा वार्ड 9 के लिए प्राथमिक विद्यालय खनेरी को मतदान केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है।

    #Election2026 #ElectionTraining #EVMTraining #HimachalNews #LocalElection #PollingBooth #SDMRampur #नगर_परिषद_रामपुर #रामपुर_चुनाव
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Next Article दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सड़क चौड़ीकरण के लिए 28 नवंबर को ज्यूरी में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का किन्नौर दौरा : 16 से 21 जून तक विभिन्न विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

    June 14, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में मनाया गया राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस 2025, नंद लाल ने किया शुभारंभ

    November 1, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

    March 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर यूथ कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

    August 9, 2025

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Aaj Ka Rashifal 10 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 10, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 7 4
    Users Today : 3
    Total Users : 130374
    Total views : 254019
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.