Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    • Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस
    • NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली
    • Himachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू
    • HPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    नगर परिषद रामपुर बुशहर चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान अधिकारियों को ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदाता पहचान और मतदान प्रक्रिया संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद रामपुर के चुनाव के लिए ईवीएम वितरण पूर्व जरूरी दिशा निर्देश देते एसडीएम रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने मतदान प्रक्रिया में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों के वितरण से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रारम्भ और समाप्ति की औपचारिकताओं, मतदाता पहचान, मतदान अभिलेखों के रख-रखाव तथा सीलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

    अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान दल समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी तकनीकी समस्या या अन्य कठिनाई की स्थिति में सेक्टर अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करने को कहा गया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग बूथ और मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

    एसडीएम ने निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

    नगर परिषद रामपुर बुशहर के नौ वार्डों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    #ElectionUpdate #EVM #HimachalNews #LocalElection #MunicipalElection #NagarParishadElection2026 #RampurBushahr #RamPurNews #SDMRampur #Voting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

      May 16, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि

      May 15, 2026

      Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

      May 15, 2026

      Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

      May 14, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान

      May 14, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

      May 13, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 8 5 8 9
      Users Today : 12
      Total Users : 108589
      Total views : 216857
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.