Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला
    • Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा
    • Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
    • दैनिक राशिफल 21 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: सराज में गरजे Jai Ram Thakur, बोले- विकास पर ताला लगा रही सुक्खू सरकार, पंचायत चुनावों में भी भाजपा रचेगी इतिहास
    • Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां

    नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव में इस बार सभी मतदान केंद्रों का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में महिला पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होकर महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी मिसाल पेश की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

    रोहड़ू नगर परिषद् चुनाव इस वर्ष महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनने जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न करवाने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग और उत्साह से भर गया।

    रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद् रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों का संचालन इस बार पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

    नगर परिषद रोहड़ू के चुनाव संपन्न करवाने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में तैयार महिला अधिकारी व कर्मचारी

    महिला पोलिंग पार्टियों ने पारंपरिक हिमाचली परिधान ढाठू और सदरी पहनकर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। महिला कर्मचारियों का यह स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

    नगर परिषद् रोहड़ू के अंतर्गत कुल 9 वार्ड हैं, जिनके लिए 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। इनमें 9 पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी, जबकि 4 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी और एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया में लगभग 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

    इस बार महिलाएं केवल मतदान प्रक्रिया तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि मतगणना की जिम्मेदारी भी पूरी दक्षता और पारदर्शिता के साथ निभाएंगी। रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि मतगणना उपमंडलाधिकारी कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में होगी। इसके लिए 6 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें तीन टीमें प्रत्यक्ष रूप से मतगणना कार्य करेंगी जबकि तीन टीमें रिजर्व रहेंगी। प्रत्येक टीम में एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सूझबूझ और जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं पारदर्शी बनाने में अहम योगदान देगी।

    #DemocracyFestival #Election2026 #HimachalNews #himachalpradesh #MunicipalElection #PollingParty #Rohru #RohruElection #WomenEmpowerment #WomenPower
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.