Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

    IPL 2026 Final में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | अहमदाबाद 

    IPL 2026 Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेली और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाया। कोहली के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

    RCB ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहला IPL खिताब जीता था। अब 2026 में गुजरात टाइटंस को हराकर टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। इसके साथ ही बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

    गुजरात टाइटंस ने बनाए 155 रन

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB ने गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। गुजरात की शुरुआत खराब रही और टीम ने 55 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10, साई सुदर्शन 12 और निशांत सिंधु 20 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर भी 19 रन ही बना सके। मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

    रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी

    RCB की ओर से रसिख सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पंड्या को 1 सफलता मिली।

    कोहली और वेंकटेश ने दिलाई तेज शुरुआत

    156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को विराट कोहली और इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर पर विराट कोहली ने पारी को संभाले रखा। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। अंत में जितेश शर्मा (11*) और कोहली ने टीम को जीत दिलाई। विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और 18वें ओवर में पहले चौका लगाकर स्कोर बराबर किया, फिर अगली गेंद पर छक्का जड़कर RCB को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

    वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप

    IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की।ऑरेंज कैप की दौड़ में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 732 रन और साई सुदर्शन 722 रन के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

     

    #CricketNews #CricketUpdates #GTvsRCB #GujaratTitans #IndianPremierLeague #IPL2026 #IPLFinal #IPLNews #NarendraModiStadium #OrangeCap #RCB #RCBChampion #RCBvsGT #RCBWins #RoyalChallengersBengaluru #SportsNews #VaibhavSuryavanshi #ViratKohli #ViratKohliFans
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 01 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Chandigarh News : चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 11 मिनट में मिलीं सूचनाएं; जांच में कुछ नहीं मिला

    October 16, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 4 6
    Users Today : 49
    Total Users : 126746
    Total views : 248037
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.