Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

    हिमाचल सरकार ने सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित घोषित किए हैं। फैसले के बाद BJP और कांग्रेस में मेयर पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों के बाद बड़ा फैसला लेते हुए सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित (ओपन) घोषित कर दिए हैं। शहरी विकास विभाग की ओर से मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। सरकार की अधिसूचना के अनुसार चारों नगर निगमों में अब कोई भी निर्वाचित पार्षद मेयर पद के लिए दावेदारी कर सकेगा।

    पिछले कार्यकाल में धर्मशाला और सोलन नगर निगम में मेयर पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, जबकि मंडी और पालमपुर में यह सीट अनारक्षित थी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद आदेश की प्रतियां राज्य चुनाव आयोग, शहरी विकास निदेशालय, संबंधित उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों को भेज दी गई हैं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में सोलन, मंडी और धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस अपना वर्चस्व स्थापित करने में कामयाब रही। चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद अनारक्षित होने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने बहुमत वाले नगर निगमों में मेयर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों पर मंथन कर रही हैं।

    मेयर पद को लेकर बढ़ी पार्षदों की दावेदारी

    मेयर पद ओपन होने से पार्षदों के बीच दावेदारी बढ़ गई है। सोलन, मंडी और धर्मशाला में भाजपा के कई पार्षद मेयर पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं, जबकि पालमपुर में कांग्रेस के भीतर भी दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही उपमहापौर (डिप्टी मेयर) पद को लेकर भी राजनीतिक समीकरण बनना शुरू हो गए हैं। दोनों प्रमुख दलों के सामने अपने-अपने पार्षदों के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती होगी, ताकि किसी प्रकार की नाराजगी या बगावत की स्थिति पैदा न हो।

     

    #ARBtimes #BJP #Congress #Dharamshala #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalUpdate #hpnews #LocalBodyElection #Mandi #MayorElection #MunicipalCorporation #MunicipalElection #Palampur #PoliticalNews #ShimlaNews #Solan
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 04 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 5
    Users Today : 104
    Total Users : 121805
    Total views : 240075
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.