Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Cricket update : श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह

    भारत की टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा उपकप्तान नियुक्त। IPL 2026 के स्टार 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मौका मिला। सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 7, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    मुंबई | आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी।

    15 साल के वैभव सबसे युवा खिलाड़ी

    टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। आईपीएल 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 15 साल 71 दिन की उम्र में वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी।

    IPL 2026 में वैभव का जलवा

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार भी जीता। युवा बल्लेबाज ने इस सीजन 36 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा वह तीन बार 90 से 100 रन के बीच आउट हुए।

    ढाई साल बाद टी-20 टीम में लौटा श्रेयस

    श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मुकाबला दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।अब लगभग ढाई साल बाद उनकी टी-20 टीम में वापसी हुई है। आईपीएल 2026 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। वहीं, 2025 सीजन में उन्होंने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाते हुए 604 रन बनाए थे।

    आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

    एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

     

    #AsianGames #CricketNews #IndianCricket #IPL2026 #PunjabKings #ShreyasIyer #T20Cricket #TeamIndia #TilakVarma #VaibhavSuryavanshi
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 07 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 1
    Users Today : 110
    Total Users : 121811
    Total views : 240082
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.