Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मंडी

Mandi: रैगिंग पर सख्ती: सभी शिक्षण संस्थान एंटी-रैगिंग नियमों की 100 फीसदी पालना सुनिश्चित करें – अपूर्व देवगन

मंडी में जिला स्तरीय एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी शिक्षण संस्थानों को यूजीसी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रैगिंग की शिकायत पर 24 घंटे में एफआईआर और सीसीटीवी निगरानी पर जोर दिया गया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
जिला स्तरीय एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग की रोकथाम और एंटी-रैगिंग नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर रोक लगाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। राघवन समिति तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करना संबंधित संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नए छात्रों को रैगिंग विरोधी नियमों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना अनिवार्य है।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में एंटी-रैगिंग समिति का गठन किया जाए तथा समिति अध्यक्ष और हेल्पलाइन नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। जिले के सभी महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, आईआईटी और अन्य तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

अपूर्व देवगन ने कहा कि रैगिंग जैसी घटनाएं कई बार गंभीर परिणाम और जान-माल की हानि का कारण बनती हैं। ऐसे में किसी भी शिकायत पर 24 घंटे के भीतर नजदीकी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाना अनिवार्य है। रैगिंग में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के समय छात्रों से रैगिंग में शामिल न होने संबंधी शपथ पत्र भी लिया जाता है। उपायुक्त ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए कि रैगिंग रोकने के लिए गठित समितियों और अब तक उठाए गए कदमों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके तहत परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए। प्रवेश प्रक्रिया और नए शैक्षणिक सत्र के शुरुआती दिनों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पुलिस चौकियों और थानों का सहयोग भी लिया जाए। छात्रावासों और पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आईआईटी मंडी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ संस्थानों तक एंटी-रैगिंग दिशा-निर्देश पहुंचाने और उनकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने समिति के गैर-सरकारी सदस्यों से भी रैगिंग संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल साझा करने का आग्रह किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सरकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

#AntiRagging #AntiRaggingCommittee #ApoorvDevgan #CollegeNews #EducationNews #HimachalNews #himachalpradesh #MandiNews #StudentSafety #UGCGuidelines
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: नॉर्वे के सहयोग से हिमाचल में होगा उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन, सतत विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री सुक्खू
Next Article Rampur Bushahr: डीपीएस झाकड़ी के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

July 29, 2026

Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

July 28, 2026

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

July 24, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

JOB: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती, 18 जुलाई को मंडी में होगा साक्षात्कार

July 15, 2026

JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

July 9, 2026

Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

July 7, 2026

सुंदरनगर में बड़ा हादसा: भवाना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 19 यात्री घायल

July 6, 2026

Mandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल

July 6, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 6 1 5
Users Today : 55
Total Users : 116615
Total views : 231627
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.