Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HPU: एचपीयू में 18 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन शोध का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 18 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने और प्रदेश के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

    मुख्यमंत्री ने 10.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का उद्घाटन किया। भवन में तीन शैक्षणिक मंजिलें, कंप्यूटर-कम-सीबीटी लैब और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने नवनिर्मित सीबीटी लैब का भी उद्घाटन किया, जो डिजिटल शिक्षा और शिक्षण क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पांच मंजिला अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस भवन में पार्किंग, नई कक्षाएं और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    विश्वविद्यालय की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विकास और सशक्तीकरण के लिए हर वर्ष 150 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पहलों से विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और शैक्षणिक उत्कृष्टता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एचपीयू के छात्र रहे हैं और पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक कौशल और ज्ञान से लैस होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोलन जिले के नालागढ़ में प्रदेश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और शिक्षकों से इस क्षेत्र में अनुसंधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    राज्य की वित्तीय चुनौतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश को लगभग 90 हजार करोड़ रुपये मूल्य की पारिस्थितिकी सेवाएं प्रदान करता है। हालांकि, 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने से प्रदेश को प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई कंप्यूटर-कम-सीबीटी लैब के माध्यम से शिमला जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कंप्यूटर आधारित टेस्ट अब विश्वविद्यालय परिसर में ही देने की सुविधा मिलेगी। पहले इसके लिए उन्हें अन्य जिलों में जाना पड़ता था। इस लैब में एक समय में लगभग 250 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे।

    इस अवसर पर विधायक हरिश जनारथा, सुरेश कुमार, संजय अवस्थी, विवेक शर्मा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, एचपीयू के कुलपति महावीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #CBTLab #DigitalEducation #GreenHydrogen #HigherEducation #HimachalNews #himachalpradesh #HPU #Nalagarh #ResearchAndInnovation #Shimla #SukhvinderSinghSukhu #UniversityDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों के लाइसेंस निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही होंगे जारी- उपायुक्त
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मंगल का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य और अचूक उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 2 3
    Users Today : 84
    Total Users : 123523
    Total views : 242963
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.