एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने पुरानी एसएमसी का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे विधिवत भंग किया। इसके बाद शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिभावकों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में देवराज नेगी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि किरण टोल्टा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सदस्यों में सिया नेगी, मस्तराम, विनेश, रजनी नेगी, कांता देवी, यशपाल, पूजा, अंजना, सुशीला, देव कुमारी, रीना देवी, राधा नेगी, सीमा और पवना को शामिल किया गया।
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जोगिंदर सिंह ध्रेक (कार्यालय अधीक्षक), नवीन कुमार (टीजीटी आर्ट्स) और राकेश शर्मा (शास्त्री) को नामित किया गया। वहीं अध्यापक सदस्यों के रूप में उपप्रधानाचार्य राकेश नेगी और प्रवक्ता (वाणिज्य) प्रोमीला शर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के समग्र विकास में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी विद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
