Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के कोटली क्षेत्र में करीब 12.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ब्यास नदी पर नए बेली सस्पेंशन ब्रिज का शुभारंभ, बस सेवाएं बहाल करने की घोषणा और थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट व भू-भू जोत टनल पर बड़ी जानकारी दी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी सदर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को मंडी सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट तुंगल के कुन का तर में लगभग 12.09 करोड़ रुपये (1208.75 लाख रुपये) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी–जोगिंदरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं शीघ्र बहाल करने की भी घोषणा की।

    मंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर निर्मित बेली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में बाढ़ के कारण पुराना पुल बह गया था। नए पुल के बनने से जोगिंदरनगर, मंडी सदर और द्रंग विधानसभा क्षेत्रों के लाखों लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने 2.76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 5.5 किलोमीटर जबलाही नाला–बरनोटा–कड़कोह सड़क तथा 1.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राष्ट्रीय उच्च मार्ग-003 से सताहन सड़क का भी लोकार्पण किया।

    मंडी सदर पहुंचने पर लोगों का अभिवादन करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    कून-जोगिंदरनगर सड़क की बनेगी नई डीपीआर

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कून से जोगिंदरनगर सड़क के उन्नयन के लिए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिससे सड़क को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि मंडी–जोगिंदरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं जल्द पुनः शुरू की जाएंगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और हिमाचल पथ परिवहन निगम को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर सरकार का फोकस

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने, आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने तथा सड़कों के नियमित रखरखाव और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट को मिली एफआरए मंजूरी

    मंत्री ने बताया कि थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है और इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे प्रदेश को राजस्व के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भू-भू जोत टनल को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है तथा इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। टनल बनने से क्षेत्र में यात्रा समय कम होगा और सामरिक दृष्टि से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विश्राम गृह कोटली तथा कुन में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

    इस अवसर पर प्रेस क्लब कोटली के पदाधिकारियों ने मंत्री को सम्मानित कर अपनी मांगें रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #BaileyBridge #Development #HimachalNews #himachalpradesh #HPPWD #Jogindernagar #Kotli #Mandi #RoadInfrastructure #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur Kailash: अगले आदेशों तक स्थगित हुई किन्नौर कैलाश यात्रा-2026, मार्ग पर ग्लेशियर और भारी चट्टानों से बढ़ा खतरा
    Next Article Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 8 7
    Users Today : 62
    Total Users : 124487
    Total views : 244592
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.