Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

    Manimahesh Yatra 2026 की तारीखों का एलान हो गया है। 25 अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इस बार रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा दी गई है और कुगती मार्ग बंद रहेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 18, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा |  हिमाचल प्रदेश की पवित्र मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra 2026)  इस वर्ष 25 अगस्त से शुरू होकर 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    शुरुआती चरण में प्रशासन ने प्रतिदिन केवल 5,000 श्रद्धालुओं के लिए ही स्लॉट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, जन्माष्टमी और राधाष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ाया जा सकेगा। श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए इस बार भी हेलिकॉप्टर सेवा जारी रहेगी, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुगती परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।

    ट्रस्ट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, 50 रुपये बढ़ाया पंजीकरण शुल्क 

    मणिमहेश ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (DC) चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज की मौजूदगी में हुए इन निर्णयों के तहत इस बार श्रद्धालुओं और लंगर समितियों दोनों के लिए नए नियम लागू होंगे। यात्रा के लिए अब श्रद्धालुओं को ₹20 की जगह ₹50 पंजीकरण शुल्क देना होगा। इस प्रस्ताव को बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। इस बार यात्रा मार्ग पर मनमर्जी से लंगर नहीं लगाए जा सकेंगे। लंगर व्यवस्था को अनुशासित करने के लिए प्रत्येक लंगर समिति से ₹12,000 पंजीकरण शुल्क और ₹25,000 सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) ली जाएगी।

    ड्रोन से निगरानी और 15 अगस्त की डेडलाइन

    उपायुक्त ने भरमौर-हड़सर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलियों, सुरक्षा दीवारों और क्रैश बैरियरों की मरम्मत का काम 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे रास्ते की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। धनछो, गौरीकुंड और डल झील क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही अतिरिक्त पानी की टंकियां भी स्थापित की जाएंगी।

    महत्वपूर्ण जानकारियां एक नजर में

    • यात्रा की अवधि: 25 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक।

    • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 1 अगस्त 2026 से शुरू।

    • दैनिक सीमा: शुरुआती तौर पर प्रतिदिन 5,000 श्रद्धालु।

    • पंजीकरण शुल्क: ₹20 से बढ़ाकर ₹50 किया गया।

    • लंगर नियम: ₹12,000 रजिस्ट्रेशन फीस और ₹25,000 सिक्योरिटी डिपॉजिट अनिवार्य।

    • रूट अपडेट: कुगती परिक्रमा मार्ग सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद रहेगा।

    • सुविधा व सुरक्षा: हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी; पूरे रूट की ड्रोन से होगी निगरानी।

     

    #ARBtimes #Bharmour #ChambaNews #HelicopterService #himachalpradesh #HimachalTourism #ManimaheshTrust #ManimaheshYatra2026 #Pilgrimage2026
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : धर्मशाला पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कड़ी कैद
    Next Article Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    August 22, 2026

    Accident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

    August 8, 2026

    चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

    August 7, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    August 5, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Chamba : PGI चंडीगढ़ से 3 माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत

    July 28, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 4 6 1
    Users Today : 40
    Total Users : 121461
    Total views : 239242
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.