Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    धर्मशाला के दाड़ी में 34 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट, लेकिन मायके पक्ष ने दामाद पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में जुटी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला |  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत धर्मशाला के दाड़ी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 34 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नंदा शर्मा (34) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन महिला को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।

    कमरे से मिला सुसाइड नोट, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में लिखा है कि ‘मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।’ हालांकि, पुलिस इस सुसाइड नोट को पूरी तरह अंतिम सच नहीं मान रही है और इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। दूसरी ओर, इस खौफनाक कदम की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पहुंचे मृतका के माता-पिता और मायके पक्ष ने दामाद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी दामाद लंबे समय से उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका की दो छोटी बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक टीम की जांच और मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

    #ARBtimes #DharamshalaNews #ForensicInvestigation #himachalcrimenews #HimachalNews #KangraPolice #SuicideCase
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    Next Article FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime News: बायोलिया बाईपास के पास कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Crime News:  20 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2026

    Crime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज

    October 17, 2026

    Crime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में

    October 16, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Crime: शिमला में महिला से 10 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

    October 15, 2026

    Crime: रामपुर के चौधरी अड्डे पर महिला का पर्स लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    October 14, 2026

    Crime: जुब्बल चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 24 ग्राम नशा बरामद

    October 14, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 9 8 6
    Users Today : 67
    Total Users : 126986
    Total views : 248444
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.