Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को CRIF 2026-27 के तहत ₹239.45 करोड़ की मंजूरी दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इससे छैला-कुमारहट्टी व टिक्कर-खमाडी सड़कों के सुदृढ़ीकरण से सेब बागवानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह(सोशल मीडिया)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

हिमाचल प्रदेश के बुनियादी ढांचे और सेब बहुल बागवानी क्षेत्रों की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF 2026–27) के तहत राज्य को 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश की दो अति-महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कायाकल्प (Upgradation) किया जाएगा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के किसानों और बागवानों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया है।

मुख्य स्वीकृत परियोजनाएं और बजट आवंटन

केंद्र की ओर से स्वीकृत कुल 239.45 करोड़ रुपये के बजट का उपयोग दो प्रमुख सड़क मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए किया जाएगा। छैला–नेरिपुल–यशवंत नगर–कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन के लिए ₹203.52 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि टिक्कर–जरोल–खमाडी सड़क के 16 किलोमीटर लंबे भाग के उन्नयन के लिए ₹35.93 करोड़ की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग की ओर से किए गए निरंतर प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के महत्व को लेकर राज्य सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारत सरकार के समक्ष लगातार प्रभावी पैरवी की थी। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष इन सड़कों की अनिवार्यता को मजबूती से रखा। निरंतर और समन्वित प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि आज हिमाचल प्रदेश को यह बड़ी धनराशि स्वीकृत हुई है। सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाएगी।

सेब बेल्ट की लाइफलाइन: छैला–कुमारहट्टी मार्ग

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि छैला–नेरिपुल–यशवंत नगर–कुमारहट्टी मार्ग प्रदेश के मुख्य सेब उत्पादक क्षेत्रों ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू और चौपाल की जीवनरेखा (Life Line) है। इस सड़क की हालत सुधरने से सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।वहीं, सेब और अन्य नकदी फसलों को देश की प्रमुख मंडियों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। सड़कों की हालत सुधरने से वाहनों के रखरखाव और ईंधन की खपत में कमी आएगी, जिससे बागवानों की परिवहन लागत घटेगी।  समय पर फसल मंडी पहुंचने से बागवानों को अपनी उपज के बेहतर और प्रतिस्पर्धी दाम मिल सकेंगे।

ननखड़ी के किसानों-बागवानों को बड़ी राहत

मंत्री ने कहा कि टिक्कर–जरोल–खमाडी सड़क का 16 किलोमीटर का हिस्सा पहले चरण में स्वीकृत होने से छूट गया था, जिससे पूरी सड़क का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा था। अब इस शेष हिस्से के लिए 35.93 करोड़ रुपये मंजूर होने से पूरी सड़क का उन्नयन संभव होगा। इसका सीधा फायदा ननखड़ी ब्लाॅक के दर्जनों गांवों के किसानों और बागवानों को मिलेगा। विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि यह केवल सीमेंट और अलकतरा की सड़कें नहीं हैं, बल्कि हिमाचल के ग्रामीण अर्थतंत्र और बागवानों के सुरक्षित भविष्य में किया गया एक बड़ा निवेश हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित और प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध बनाकर काम करती रहेगी। इन परियोजनाओं से दूरदराज के क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleChandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला
Next Article Rampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026

Shimla: चियोग स्कूल भेदभाव मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट, ‘भीम पत्र’ भी किया लॉन्च

July 28, 2026

Forest: हाटू मंदिर के समीप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 450 पौधों का रोपण

July 28, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

July 26, 2026

Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

July 26, 2026

Shimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह

July 26, 2026

Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश

July 25, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Himachal : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

July 23, 2026

Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.