Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट से शिमला-शिंगला के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जल्द फिर शुरू होगी। सप्ताह में तीन दिन उड़ान के साथ हेलीपोर्ट पर एंबुलेंस और चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल के शिंगला हेलीपोर्ट से शिमला-शिंगला के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जल्द दोबारा शुरू होने जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी।

    हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर सुबह 10:30 बजे लैंड करेगा और करीब 20 मिनट बाद 10:50 बजे शिमला के लिए रवाना होगा। सेवा के नियमित संचालन को देखते हुए प्रशासन ने हेलीपोर्ट पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

    उपमंडलाधिकारी रामपुर की ओर से संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक निर्धारित उड़ान के दिन हेलीकॉप्टर के लैंडिंग समय से 30 मिनट पहले स्टैंडबाय एंबुलेंस और डॉक्टर अथवा नर्सिंग स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। हेलीपोर्ट पर उपलब्ध एंबुलेंस में आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की सुविधा मौजूद रहेगी।

    प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था हेलीकॉप्टर की लैंडिंग अथवा टेकऑफ के दौरान किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की गई है। हेलीपोर्ट पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखना हेलीकॉप्टर संचालन के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का हिस्सा है। यह एसओपी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग से अनुमोदित है।

    प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रत्येक उड़ान दिवस पर निर्धारित समय के अनुसार एंबुलेंस और चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके।

    कर्नल रवि कांत गुप्ता ने बताया कि हेली टैक्सी सेवा शुरू करने से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। अधिसूचना जारी होने के बाद सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    #ARBtimes #HelicopterService #RampurBushahr #ShinglaHeliport #रामपुर #रामपुरबुशहर #शिंगलाहेलीपोर्ट #शिमला #हिमाचलप्रदेश #हेलीकॉप्टरसेवा #हेलीतैक्सी
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 9 1
    Users Today : 65
    Total Users : 126291
    Total views : 247351
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.