Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    DAV Rampur: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में वैदिक सप्ताह और संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में श्रावणी पूर्णिमा पर वैदिक सप्ताह एवं संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन हुआ। वैदिक हवन, वृक्षारोपण, गौशाला में दान और सात्विक भोजन दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    डीएवी स्कूल रामपुर में आयोजित हवन में भाग लेती छात्राएं व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैदिक सप्ताह एवं संस्कृत दिवस का श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, संस्कारों और प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया गया।

    वैदिक सप्ताह के तहत विद्यालय में चार दिवसीय वैदिक हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद से संबंधित सौ-सौ आहुतियां अग्नि में समर्पित की गईं। प्रतिदिन विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हवन में सहभागिता करते हुए आहुतियां अर्पित कीं तथा विश्व कल्याण, शांति और मानवता के मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में सेवा भावना और प्रकृति संरक्षण के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से गौशाला में दान किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और समाज सेवा के महत्व से भी अवगत करवाया गया।

    वैदिक सप्ताह के अंतर्गत सात्विक भोजन दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने घर से सात्विक एवं पौष्टिक भोजन लाकर उसका सेवन किया। विद्यालय में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में सात्विक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

    महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों से विद्यार्थियों को करवाया अवगत

    विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी संस्थाओं की स्थापना की गई, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक मूल्यों एवं संस्कारों का समावेश किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों और उनके त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

    विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वैदिक हवन और इस प्रकार के आयोजन केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और वैदिक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि, हवन की सुगंध और विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों की सामूहिक सहभागिता से विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    #ARBtimes #DAVPublicSchoolRampur #DAVSchoolRampur #HimachalNews #IndianCulture #MaharshiDayanandSaraswati #RampurBushahr #SanskritDay #ShravaniPurnima #VedicHavan #VedicWeek
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
    Next Article Shimla: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर डीसी की सख्ती, बैठक से कई निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य रहे नदारद
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 2 4
    Users Today : 223
    Total Users : 126524
    Total views : 247695
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.