Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    बिलासपुर

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    Bilaspur News: हिमाचल के बिलासपुर में हर पंचायत में ऑटोमेटिक रेन गेज और ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे। इससे बारिश और मौसम का सटीक डेटा मिलेगा, जिससे किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह और फसल बीमा दावों के आकलन में मदद मिलेगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर |  जिले में मौसम संबंधी सटीक और स्थानीय स्तर का आंकड़ा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऑटोमेटिक रेन गेज और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सरकार के इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की।

    उपायुक्त ने कहा कि ऑटोमेटिक रेन गेज और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होने से पंचायत और ब्लॉक स्तर पर वर्षा समेत अन्य मौसम संबंधी मानकों के सटीक और वास्तविक समय के आंकड़े उपलब्ध होंगे। इससे जिले में मौसम संबंधी आंकड़ों के व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण की व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए स्थानीय स्तर पर अधिक सटीक मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इन उपकरणों से प्राप्त आंकड़े फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान के आकलन और बीमा दावों के सत्यापन में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आधिकारिक मौसम संबंधी आंकड़ों से फसल बीमा दावों की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र किसानों को दावों के निपटारे में सुविधा मिलेगी।

    किसानों को मिलेगी स्थानीय मौसम की सटीक जानकारी

    उपायुक्त ने कहा कि विंड्स (WINGS) के तहत ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेन गेज का नेटवर्क मजबूत होने से मौसम संबंधी आंकड़ों के संग्रहण, विश्लेषण और उपयोग की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे किसानों को स्थानीय मौसम की अधिक सटीक जानकारी के आधार पर कृषि संबंधी सलाह उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों, खंड विकास अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को उपकरणों की स्थापना के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को ऑटोमेटिक रेन गेज और वेदर स्टेशन स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा गया। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारियों को योजना के तहत सभी पटवारियों के माध्यम से लंबित आंकड़ों को जल्द अपडेट करवाने के निर्देश देने को कहा। साथ ही लोक मित्र केंद्रों को सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर किसानों के किसान पहचान पत्र बनाने के निर्देश देने को कहा।

     

    #ARBtimes #AutomaticRainGauge #BilaspurNews #CropInsurance #DigitalAgriculture #Farmers #himachalpradesh #WeatherData #WeatherStation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
    Next Article Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 3
    Users Today : 9
    Total Users : 121603
    Total views : 239597
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.