Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    शिमला ग्रामीण में 800 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र को विकास में नंबर वन बनाने और सुन्नी में एचआरटीसी सब डिपो स्थापित करने की बात कही।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    चलौंठी स्थित जिला परिषद भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए मंगलवार को जिला परिषद भवन, चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री तथा शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शिमला ग्रामीण क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि वर्ष 2012 से 2017 के बीच लगभग 1,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए। वर्तमान में भी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करते हुए शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना है। इसके लिए विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं और जनता के जनादेश को हमेशा स्वीकार करना चाहिए। विकास कार्यों में वन स्वीकृति, एफसीए, भूमि उपलब्धता और अन्य विभागीय औपचारिकताओं के कारण कई बार देरी होती है। ऐसे मामलों को संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।

    उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध और उचित उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि स्वीकृत राशि समय पर खर्च नहीं होती है तो उसके वापस जाने की संभावना रहती है। इसलिए सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में जाकर उपलब्ध धनराशि और उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त करें।

    सुन्नी में जल्द स्थापित होगा एचआरटीसी सब डिपो

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी में एचआरटीसी का सब डिपो जल्द स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सब डिपो स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क टारिंग के लिए 850 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों पर टारिंग और पैचवर्क का कार्य शुरू किया जाएगा।

    विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य

    विधायक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से अब तक शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सीवरेज, पंचायत, नगर निगम क्षेत्र और खेल सुविधाओं से संबंधित कई परियोजनाएं पूर्ण अथवा प्रगति पर हैं।

    मुख्य परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

    • PMGSY-III: 7 सड़क परियोजनाओं पर कुल 71.57 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    • PMGSY-IV चरण-I: विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर 58.80 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर हैं।
    • PMGSY-IV चरण-II: पांच सड़क परियोजनाएं प्रस्तावित/प्रगति पर हैं।
    • विधायक प्राथमिकता एवं NABARD: विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर कुल 87.56 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहे हैं।
    • MMGSY, SHP एवं अन्य योजनाएं: सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों पर करीब 135 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित है।
    • संस्थान एवं भवन निर्माण: स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थानों, पशु चिकित्सालयों, पॉलिटेक्निक, छात्रावास और अन्य भवनों से संबंधित परियोजनाओं पर करीब 188 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    • पुल निर्माण: विभिन्न पुलों पर करीब 69.65 करोड़ रुपये की लागत से कार्य पूर्ण अथवा प्रगति पर हैं।
    • नगर निगम शिमला क्षेत्र: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम परिक्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 28.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    • जल शक्ति विभाग: विभिन्न पेयजल योजनाओं पर करीब 127 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहे हैं।
    • सीवरेज योजनाएं: सुग्री, मझयाट, टूटू और ढांडा क्षेत्र में सीवरेज कार्यों पर 21.35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज: टूटू और बसंतपुर ब्लॉक में पंचायत भवनों तथा अन्य कार्यों पर करीब 26.73 करोड़ रुपये की लागत है।
    • युवा सेवाएं एवं खेल: कुटासनी में बहुउद्देशीय स्टेडियम सहित विभिन्न खेल परियोजनाओं पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से शिमला ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उनका लक्ष्य क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाना है।

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, खंड विकास अधिकारी बृजेश भारद्वाज, बीडीसी चेयरमैन टूटू जीत सिंह ठाकुर, वाइस चेयरमैन विक्रम सिंह ठाकुर, बीडीसी बसंतपुर चेयरमैन कौशल्या शर्मा, वाइस चेयरमैन भूप राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टूटू के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ARBtimes #Development #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #PMGSY #Shimla #ShimlaRural #Sunni #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: राजेंद्र कुमार अध्यक्ष और भारत भूषण मेहता महासचिव चुने गए, नंबरदारों की मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
    Next Article Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 9 6 1
    Users Today : 75
    Total Users : 121961
    Total views : 240358
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.