एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 18 और 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, क्विज और मॉडल निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तर्क क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीएवी रामपुर बुशहर के आदित्य शर्मा और निखित ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीपीएस झाकड़ी की अंशिता कपूर और तानिश ठाकुर की टीम दूसरे तथा कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर बुशहर की अनन्या और यशस्वी बंसल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
सीनियर वर्ग में पीएम श्री जीयूएसएसएस रामपुर की अंजलि और नीतू कुमारी की टीम प्रथम रही। डीपीएस झाकड़ी की परिशा शर्मा और साइमन ने दूसरा तथा सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर बुशहर की सोनाक्षी ठाकुर और अंशुल जिंटा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर बुशहर की कनक शर्मा और दीक्षा की टीम प्रथम रही। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर के रुद्र प्रताप सिंह धीमान और लीना ठाकुर ने दूसरा तथा डीपीएस झाकड़ी की अक्षिता कपूर और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मैथमेटिकल ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में सन शाइन पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर की योवेला देवयानी प्रथम, डीपीएस झाकड़ी की आर्याही द्वितीय और जीएचएस फांचा 15/20 के हिमांशु तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में डीपीएस झाकड़ी के आराध्य प्रताप सिंह वर्मा ने प्रथम, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल निथर के अनुराग ने द्वितीय और पीएम श्री जीयूएसएसएस रामपुर की सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीपीएस झाकड़ी के अरविंद दिग्विजय सिंह प्रथम, डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर के पारस शर्मा द्वितीय और स्प्रिंग डेल स्कूल रामपुर बुशहर की सोनम नेगी तृतीय रहीं।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में डीएवी रामपुर की परिधि दौल्टा ने प्रथम, सन शाइन पब्लिक स्कूल की मार्या ने द्वितीय और जीएचएस निथर के नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के शिवांश नेगी प्रथम, पीएम श्री जीयूएसएसएस रामपुर की तन्वी महाजन द्वितीय और सन शाइन पब्लिक स्कूल की परिणिधि चौहान तृतीय रहीं।
इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सनशाइन स्कूल की यशस्वी ने प्रथम, पीयूजीएसएसएस रामपुर की आयुष्री ने द्वितीय और डीपीएस झाकड़ी के हर्षल कदेरटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पीएम श्री जीयूएसएसएस रामपुर की कृतिका प्रथम, पीयूजीएसएसएस रामपुर के कार्तिक द्वितीय और सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस की गुंजन तृतीय रहीं।
बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
