Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये मिलेंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    मुख्यमंत्री ने 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। तीनों खिलाड़ियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में रोजगार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में सेवाएं देने की इच्छुक नहीं होंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। इससे वे प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने खेल करियर को भी जारी रख सकेंगी।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल नीति में संशोधन कर खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हिमाचली खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #एशियाईखेल #कबड्डी #खेल #ज्योतिठाकुर #पुष्पाराणा #भावनाठाकुर #मुख्यमंत्रीसुक्खू #रेणुकाठाकुर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री
    Next Article आज का राशिफल 06 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: महिला अंडर-18 वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए 22 नवंबर को जुब्बल में होंगे ट्रायल

    November 20, 2026

    Rampur Sports: रामपुर में खेल सुविधाओं और स्कूलों के विकास पर खर्च होंगे 1.06 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड ने दी मंजूरी

    November 20, 2026

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Shimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Dharamshala : दसवीं-बारहवीं की विशेष परीक्षाएं 27 मई से, डीएलएड री-अपीयर 3 जून से

    May 17, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के नेरी के हिमांशु भारती ने उत्तीर्ण की प्रतिष्ठित UGC-NET परीक्षा

    February 6, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायज़ा, दिए त्वरित राहत कार्य के निर्देश

    August 18, 2025

    Rampur Bushahr : रामपुर में होंगे नए विकास कार्य, परिषद ने पास किया ₹16.91 करोड़ का बजट

    April 30, 2025

    Himachal Cement Price Hike : नए साल में 5 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, सरिया 500 रुपये महंगा

    January 6, 2026

    Shimla: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार: हिमाचल प्रदेश में 2,247 करोड़ की 294 परियोजनाओं को मंजूरी

    January 21, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 6 2
    Users Today : 73
    Total Users : 129462
    Total views : 252626
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.