मेष (Aries)
राशिफल: चतुर्थ (सुख) भाव में लग्नेश मंगल और गुरु का नीचभंग राजयोग बना रहने से घर-परिवार, माता के सुख और मानसिक मजबूती में निरंतरता बनी रहेगी। हालांकि, पंचम भाव से जुड़े विषयों में संतान और भावनात्मक मामलों को लेकर मन में अस्थिरता आ सकती है, अतः कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। रचनात्मक व बौद्धिक कार्यों में आप गहराई से कार्य करेंगे। वित्तीय साझेदारी पर पुनर्वचिार करना लाभप्रद रहेगा।
शुभ रंग: हल्का भूरा | शुभ अंक: 4
उपाय: श्री हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक अर्पित करें।
वृषभ (Taurus)
राशिफल: चतुर्थ (सुख) भाव में चंद्रमा और केतु की युति (ग्रहण योग) बनने से घर, माता के स्वास्थ्य और मानसिक सुकून में उतार-चढ़ाव व बेचैनी महसूस हो सकती है। छठे (सेहत) भाव में लग्नेश शुक्र और बुध की वक्री स्थिति स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता की मांग करती है; विश्राम को प्राथमिकता दें और किसी समस्या को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक व वित्तीय मामलों में उतावलापन न दिखाएं; प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास बना रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं।
मिथुन (Gemini)
राशिफल: तृतीया (पराक्रम) भाव में चंद्र-केतु की युति के कारण साहसिक कार्यों में जोखिम उठाने के बजाय शांत रहकर आत्म-विश्लेषण करें; भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखें। बुधवार के दिन पंचम (विद्या व प्रेम) भाव में लग्नेश बुध और वक्री शुक्र की उपस्थिति से कला, शिक्षा, रचनात्मकता और प्रेम जीवन में अभूतपूर्व स्पष्टता आएगी। रुका हुआ कोई क्रिएटिव कार्य गति पकड़ेगा, दिल की बात कहने का सही समय है और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान श्री विष्णु को हरी इलायची अर्पित करें।
कर्क (Cancer)
राशिफल: द्वितीय (धन व वाणी) भाव में चंद्रमा की केतु के साथ युति से पैसों के लेन-देन और बातचीत में अस्थिरता संभव है; आज कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न लें। हालांकि, आपके लग्न में विराजमान मंगल और गुरु का नीचभंग राजयोग आपके साहस, ज्ञान और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। करियर में आप अपने पराक्रम के बल पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करेंगे। मानसिक शांति व स्वास्थ्य के लिए खुद को पर्याप्त समय दें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रदेव को चावल और दूध अर्पित करें।
सिंह (Leo)
राशिफल: आपकी ही राशि (लग्न) में चंद्रदेव का प्रवेश कर केतु के साथ युति बनाना आत्म-छवि, मनःस्थिति और विचारों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कोई भी बड़ा व्यक्तिगत निर्णय आज स्थगित रखें। प्रेम जीवन में भावनात्मक सजगता रखें। स्वास्थ्य व मानसिक शांति हेतु ध्यान, योग और आत्म-मंथन को प्राथमिकता दें। समय पर आहार लें; कंधे व गर्दन में खिंचाव या दर्द से बचाव रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
उपाय: भगवान श्री राम की पूजा-आराधना करें।
कन्या (Virgo)
राशिफल: द्वादश (व्यय व एकांत) भाव में चंद्र-केतु की युति आपको एकांत, ध्यान, साधना और आत्म-चिंतन की ओर ले जाएगी। विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े मामलों में योग बनेंगे, हालांकि व्यय बढ़ सकता है। बुधवार के दिन द्वितीय (धन) भाव में लग्नेश बुध और शुक्र की उपस्थिति से आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और वित्तीय लेन-देन या अटकी बातचीत सुलझ जाएगी।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 8
उपाय: भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला (Libra)
राशिफल: एकादश (लाभ) भाव में चंद्र-केतु युति से आय के प्रवाह और सामाजिक संबंधों में थोड़ी अनिश्चितता महसूस हो सकती है; कुसंगति व व्यसनों से दूर रहें। आपके लग्न में स्वराशि के लग्नेश शुक्र और बुध विराजमान हैं, जिससे व्यक्तित्व में निखार रहेगा, किंतु निजी रिश्तों की चिंता हो सकती है। चतुर्थ भाव के नीचभंग राजयोग से करियर व व्यवसाय में लीक से हटकर सोचने से निरंतर प्रगति होगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 10
उपाय: शुक्रदेव के निमित्त सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
राशिफल: दशम (करियर) भाव में चंद्र-केतु युति के प्रभाव से कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णयों में असमंजस या अस्पष्टता हो सकती है; बड़ा फैसला टाल देना ही बेहतर है। राहत की बात यह है कि नवम (भाग्य) भाव में लग्नेश मंगल और गुरु का नीचभंग राजयोग तथा एकादश सूर्य की स्थिति प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भाग्य का पूर्ण साथ दिलाएगी। धैर्य बनाए रखें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 6
उपाय: भगवान भैरव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
धनु (Sagittarius)
राशिफल: नवम (भाग्य) भाव में चंद्र-केतु युति के कारण भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय कर्म पर ध्यान दें और दूर की यात्राओं में सावधानी रखें। दशम सूर्य कार्यक्षेत्र में आपके काम का प्रभाव बनाए रखेगा। वाणी पर संयम रखें ताकि गलतफहमी न हो। अष्टम भाव में लग्नेश गुरु के नीचभंग राजयोग से मानसिक व शारीरिक स्थिरता बनी रहेगी। खान-पान में सात्विकता और शरीर को पर्याप्त विश्राम दें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
उपाय: बृहस्पति देव के निमित्त पीली वस्तुओं का दान करें।
मकर (Capricorn)
राशिफल: अष्टम (गुप्त) भाव में चंद्र-केतु युति से अचानक बदलाव या मन में गुप्त बेचैनी रह सकती है; सतर्कता बरतें। हालांकि, सप्तम (साझेदारी) भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग दांपत्य जीवन व व्यापारिक रिश्तों में उत्तम तालमेल बनाए रखेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार या अन्य माध्यमों से अनपेक्षित आय के अवसर मिल सकते हैं, किंतु सट्टेबाजी से बचें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3
उपाय: शनिदेव को लोहे की वस्तु अर्पित अथवा दान करें।
कुंभ (Aquarius)
राशिफल: सप्तम (साझेदारी व दांपत्य) भाव में चंद्र-केतु युति (ग्रहण योग) बनने से जीवनसाथी या व्यावसायिक साझेदार के साथ वैचारिक मतभेद या तनाव हो सकता है; रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले टाल दें। लग्नस्थ राहु आपके आकर्षण और रणनीतिक सोच को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें और अनावश्यक बहस से बचें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
उपाय: असहाय व जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता करें।
मीन (Pisces)
राशिफल: छठे (रोग, ऋण, शत्रु) भाव में चंद्र-केतु युति के कारण स्वास्थ्य, आहार और दिनचर्या को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें तथा बड़ा बदलाव फिलहाल स्थगित रखें। आपके लग्न में अकेले वक्री शनि का बैठना आपको मानसिक दृढ़ता और निर्णय लेने में स्थिरता प्रदान करेगा। सप्तम भाव में सूर्यदेव के प्रभाव से व्यापारिक साझेदारी व सौदों के लिए दिन शुभ रहेगा। विश्राम को प्राथमिकता दें।
शुभ रंग: समुद्री नीला | शुभ अंक: 12
उपाय: भगवान शिव को जल व बिल्वपत्र अर्पित करें।
Disclaimer
इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।
