Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    रामपुर बुशहर में सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य पंकज बिसोतिया ने प्रतिभाओं की सराहना की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपु के फेट कार्यक्रम में छात्रों के मॉडल को देखते मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पदम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में सनशाइन पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से वार्षिक फेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की संचालिका सुषमा मखेक ने मुख्यातिथि को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि पंकज बिसोतिया ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनसे संबंधित सवाल पूछकर उनकी विषयगत समझ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मुख्यातिथि ने कहा कि सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचारों को समझने और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई दी।

    फेट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने परिसर के मैदान में विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए। इन स्टॉलों पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    इस अवसर पर स्कूल की संचालिका सुषमा मखेक सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

    #ARBtimes #EducationNews #himachalpradesh #PankajBisotia #RampurBushahr #RamPurNews #SchoolEvent #SchoolFete #StudentProjects #SunshinePublicSchool #SushmaMakhek #रामपुरबुशहर #रामपुरसमाचार #सनशाइनपब्लिकस्कूल #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
    Next Article Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 7 0 0
    Users Today : 142
    Total Users : 127700
    Total views : 249575
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.