एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में रेड रिबन क्लब की ओर से रेड रिबन सप्ताह के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन धृति कश्यप ने किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिपाशा, महक और संजना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रुति, सुधांशु और ईशान की टीम दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु ने पहला और महक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम और प्रीति द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का आयोजन सहायक आचार्य एवं समन्वयक तपस्या शर्मा की देखरेख में किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. तिलक राज भारद्वाज और कार्यक्रम समन्वयक तपस्या शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इसके लिए युवाओं को मानवीय मूल्यों, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए समाज के सामने बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई. राजीव शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में समाज को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर संस्थान के उपप्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी सहित सहायक आचार्य राकेश ठाकुर, सपना, दीपक, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, अजय बिष्ट, रित्विक शर्मा, कुंदन और हेमराज उपस्थित रहे।
