एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
जिला शिमला में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें शिमला, ठियोग, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, क्वार, चौपाल, नेरवा और कुपवी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग के प्राचार्य ने सभी अभिभावकों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। साथ ही प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का प्रवेश पत्र नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट:
https://navodaya.gov.in/
विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र अपने साथ अवश्य लेकर आएं और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।
