Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: राज्यपाल ने विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ‘सम्मान वर्ग’ में 48 विद्यालयों के 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए वर्तमान और पूर्व के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ समाज को यह संदेश भी देता है कि वास्तविक अर्थों में सच्ची शिक्षा परिश्रम, अनुशासन, मूल्यों, संस्कृति और सेवा भाव में निहित है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार विद्यार्थियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    जागरूक युवाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र को ऐसी युवा पीढ़ी की आवश्यकता है जो व्यक्तिगत ऊंचाइयों को हासिल करने के साथ-साथ समाज को भी प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, संस्कृति और समाज को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता तभी सार्थक है जब उसे समाज सेवा की भावना से जोड़ा जाए। ज्ञान से विनम्रता की भावना आती है और शिक्षा तभी संपूर्ण है जब व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर स्वाभिमान के साथ राष्ट्र सेवा के प्रति जीवन को समर्पित कर दे।
    राज्यपाल ने विद्या भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किलाड़ और डोडरा क्वार जैसे दुर्गम क्षेत्रों सहित प्रदेश में 190 सरस्वती विद्या मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में 2000 शिक्षक लगभग 26,000 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहला शिशु मन्दिर गोरखपुर में स्थापित किया गया था। उन्होंने बच्चों द्वारा स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में गहरी रूचि दिखाई।
    विद्या भारती के अखिल भारतीय महासचिव देशराज शर्मा ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य विश्व कल्याण है और संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने विद्या भारती द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि संस्था के अनेक विद्यार्थी आज प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त होकर देश सेवा कर रहे हैं।
    हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केस्टा ने राज्यपाल का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय सचिव विजय नड्डा, हिमाचल शिक्षा समिति के महासचिव सुरेश कपिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    #EducationForNation #NEP2020 #ShikshaKeSathSanskriti #StudentExcellence #नैतिकशिक्षा #भारतीयसंस्कार #मेधावीविद्यार्थी #राज्यपालसम्मान #राष्ट्रनिर्माण #विद्याभारती #शिक्षासम्मान #सरस्वतीविद्यामंदिर #हिमाचलशिक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मानसून के चलते आपदा से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
    Next Article Hamirpur: बाबा बालक नाथ धाम में गूंजे भक्ति सुर, दियोट सिद्ध डूबा श्रद्धा के सागर में — केकेसी अध्यक्ष राजीव राणा रहे मुख्य अतिथि
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 0 0
    Users Today : 130
    Total Users : 125000
    Total views : 245430
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.